ग्रेटर नोएडा, । ग्रेटर नोएडा के शिव नादर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को सीने पर दो गोली मारी गई और छात्र ने खुद को कनपटी पर गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक, छात्र और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला था।
विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ही घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे और छात्रावास में ही रहते थे। छात्र को शक था कि छात्रा किसी अन्य युवक से भी बात करती है इसी शक में उसने घटना को अंजाम दिया है।
Post Views: 16 नई दिल्ली, । नीट-पीजी काउंसलिंग में विलंब के विरोध में दिल्ली में डाक्टरों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मरीजों की परेशानी को देखते हुए पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में रेजिडेंट डाक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया और बुधवार सुबह से ही ओपीडी में […]
Post Views: 4 नई दिल्ली, । वैश्विक निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2030 तक भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। भारत में विनिर्माण, ऊर्जा संक्रमण और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश से बहुत से आर्थिक बदलाव हो रहे हैं जो अर्थव्यवस्था को रफ्तार देंगे। […]
Post Views: 15 पोर्ट-ऑ-प्रिंस। : कैरिबियाई देश हैती में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। जिसके कारण दुनिया का सबरे खतरनाक देश गृहयुद्ध की चपेट में आ चुका है। वहीं, सश्स्त्र गिरोह ने यहां की दो जेलों पर हमला कर दिया जिसके बाद इस जेल से लगभग 4000 कैदी भाग गए। फरार कैदियों […]