चंदौली। खुद के मौलिक अधिकारों को जानें खुद के अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहें, हर व्यक्ति का अपना अस्तित्व होता है। यह बातें विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नवहीं स्थित एक निजी विद्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि अनिल कुमार पराशर नि0 ज्वाइंट रजिस्टार ला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मानव अधिकारों के बारे में बताते हुए कहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर हुआ। वहीं विशिष्ट अतिथि कर्नल विनय कुमार ब्याला ने भी अपने अनुभव को साझा किया मानव अधिकारों के बारे में लोगों को बताया गया। मानवाधिकार सीडब्लूए के चेयरमैन योगेंद्र सिंह योगी ने समानता, स्वतंत्रता मानवाधिकारों से जुडी कुछ घटनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि आए दिन थाना पुलिस चौकी में महिलाओं के अपशब्दों का प्रयोग करना निंदनीय है। कार्यक्रम के अंत मे आए हुए अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सीओ सदर रामवीर सिंह, रीना सिंह जिलाध्यक्ष सोनभद्र मानवाधिकार आयोग, सोनम, आनंद तिवारी, आकाश तिवारी, अमित गुप्ता, सुरेश चंद्र, महेश, संजय, शमसेर, संतोष, अभिषेक, अरविंद, दिलीप, धर्मेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे संचालन संतोष कुमार पांडे द्वारा किया गया।
Related Articles
चंदौली। मुफ्त बिजली, रोजगार का वादा पूरा करेगी बसपा
Post Views: 427 चंदौली। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रविवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान चंदौली स्थित बसपा नेता अशोक त्रिपाठी छोटू के आवास पर भाईचारा की समीक्षा की। साथ भईचारा का गठन भी किया। इस दौरान बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। कहा कि […]
चंदौली।गैस सिलेंडर फटने से पांच घायल
Post Views: 485 चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर मे झांसी के जालौन जनपद स्थित केरिया थाना अंतर्गत मवासा गांव निवासी सुरेश पाल अपने परिवार के साथ सैदूपुर बाजार स्थित एक दुकान खोल कर मोमोज बनाकर जीवन पालन करता है। वही एक किराए के मकान में रह कर मोमोज बना रहा था। उसी वक्त गैस […]
चंदौली। हर जरुरतमंद की सेवा ही हमारा मिशन
Post Views: 270 चहनियां। रामगढ में जिला पंचायत सदस्य चहनियां सेक्टर 1 सह भाजपा नेत्री शायरा बानो ने 55 जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित किया। कम्बल पाकर बुजुर्ग माताओं के चेहरे मुस्करा उठे और लोगों ने शायरा बानो के जनसेवा के कार्यों का बखान करते हुए आशीर्वाद दिया। कम्बल वितरित करते हुए जिला पंचायत […]