चंदौली। हिन्दी दैनिक आज समाचार पत्र समूह के निदेशक व प्रधान सम्पादक श्री शार्दुल विक्रम गुप्त के बड़े पुत्र शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर जनपद वासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। विभिन्न संगठनों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्घांजली अर्पित किया। निधन की जानकारी पर चंदौली ब्यूरो कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की गयी। इस अवसर पर ब्यूरो प्रभारी एस.पी. तिवारी, गनपत राय, एखलाक अहमद, पन्ना लाल मिश्र, मोहन पाण्डेय, संजय अग्रहरी, ज्ञानप्रकाश द्विवेदी, अमित पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, ग्यानेन्द्र कुमार सिंह, विकास चन्द्र पाण्डेय, गुरूचरन सिंह चौहान, रमेश यादव, डा० नन्दलाल शर्मा, धर्मेन्द्र प्रजापति, मुरली प्रजापति आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर निधन की जानकारी समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने अपना शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होने कहा कि शाश्वत विक्रम गुप्त आज समूह के प्रमुख अंग थे। समाचार पत्र के विकास में उनकी भुमिका सराहनीय था। इसी तरह समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि आज समाचार पत्र समूह के शाश्वत विक्रम गुप्त जी का असामयिक निधन एक अपूर्णीय छति है जिसकी भरपायी नहीं हो सकती। इसी तरह कैलाशपुरी निवासी डीएस सिंह गांधी ने कहा कि अखबार जगत में आज अखबार की आजादी के आन्दोलन से लेकर आज तक अपनी एक अलग पहचान है। जिसके प्रमुख अंग रहे शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर हम अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं।
Related Articles
चंदौली।बाढ़ पीडि़त परिवार ने रेलवे ट्रैक पर बनाया आशियाना, पुलिस ने हटाया
Post Views: 387 पड़ाव। क्षेत्र के रतनपुर निवासी मेवा लाल का घर बाढ़ कि पानी में पूर्ण रूप से डूबा गया है जिसके कारण पीडि़त परिवार खाली पड़े रेलवे ट्रैक पर झाड़ और झंखाड़ के बीच में आशियाना बनाकर रहने को मजबूर है। जहां पर मेवालाल दिव्यांग 60 वर्ष अपनी पत्नी आशा देवी 55 वर्ष […]
चंदौली। कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत रेलकर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Post Views: 1,173 मुगलसराय। क्षमता विकास के साथ और बेहतर कार्य प्रदर्शन हेतु भारतीय रेल में मिशन रेल कर्मयोगी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 05 अप्रैल मंगलवार से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मिशन रेल कर्मयोगी के अंतर्गत मंडल के फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन […]
चंदौली।यातायात माह का एएसपी ने किया शुभारम्भ
Post Views: 287 चंदौली। पूरा नवंबर माह यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा। इस कड़ी में मंगलवार को पुलिस लाइन से एएसपी विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता माह-2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य होता है। इसे किसी भी प्रकार की लापरवाही से खतरे में […]