चंदौली। अपनी आजीविका के लिए हड़तालरत एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने जान फूंक दी। उन्होंने आंदोलन की अगुवाई करते हुए प्रकरण को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह तक पहुंचा और एंबुलेंस कर्मियों की पीड़ा व समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा साथ ही शासन स्तर से इसका त्वरित समाधान निकाले जाने की गुजारिश की। चेताया कि यदि एंबुलेंस कर्मियों के साथ ही किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती व इनके आंदोलन का दमन किया गया तो समाजवादी पार्टी अपनी सरकार के ड्रिम प्रोजेक्ट के हीरो रहे कर्मियों के आजीविका व हक की लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को समाजवादी एबुलेंस सेवाएं 108 व नेशनल एंबुलेंस सेवाएं 102 देने का काम किया। आज यह सेवाएं सरकार की गलत नीतियों के कारण दम तोड़ती नजर आ रही है। साथ ही इन एंबुलेंस का संचालन करने वाले कर्मियों की आजीविका आज खतरे में आ गयी है। कोविड काल में लोगों की जान बचाने वाले इस एंबुलेंस कर्मियों को न तो समय से मानदेय मिला और ना ही कोई सुविधाएं। जबकि अपनी ड्यूटी को निभाते हुए कई एंबुलेंस कर्मी सेवा के दौरान शहीद हो गए।
Related Articles
चन्दौली । जलनिकासी के लिए मशक्कत करते ग्रामीण
Post Views: 656 दुलहीपुर। क्षेत्र के सकूर के भट्टा नामक मोहल्ले में बरसात होते ही कई मकान जल मग्न हो जाते हैं इसके बावजूद जल निकासी के समस्या के निदान के बावत क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों का रूचि न लिया जाना दुखद विषय है। बताया जाता है कि दुलहीपुर क्षेत्र के बुनकर मजदूर बाहुल्य क्षेत्र में समस्याओं […]
चन्दौली।देश की प्रगति तभी जब कृषि उन्नतशील होगा:समरनाथ
Post Views: 209 मुगलसराय। राष्ट्रीय लोक दल कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 21 वी जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी। दल के काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण व केक काटकर मनाया […]
चंदौली।पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण का शुभारम्भ
Post Views: 168 सकलडीहा। पीजी कालेज में मंगलवार को पांच दिवसीय रोवर्स/रेंजर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान रोवर्स रेंजर को अनुशासन, समाजसेवा, देश प्रेम सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों व उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि रोवर्स रेंजर को अनुशासन […]