चंदौली। दीपावली पर्व के मद्देनजर शनिवार को यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी रहे। रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हे हाथों से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरा। यह काफी आकर्षक और मनमोहक थी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर फूलों के साथ साथ दीपों की सुंदर आकृतियों को जीवंत रूप प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह आयोजन दिवाली के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है। रंगोली प्रतियोगिता के इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी और विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धनतेरस व दीपावली की शुभकामना दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल अरविंद मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी, मनोहर राम, धीरज कुमार, संतोष कुमार, रितेश एवं इत्यादि लोग मौजूद थे।
Related Articles
चंदौली।कुश्ती प्रतियोगिता में ३० जोड़ी पहलवानों ने लिया भाग
Post Views: 300 चंदौली। साधन सहकारी समिति छतेम के द्वारा एक विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरप्रान्तीय एवं जिला सहित आसपास के जनपद वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित बिहार राज्य के 30 जोड़े पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता […]
चंदौली। तीन दिवसीय किसान मेला विन्ध्य जोन का आयोजन
Post Views: 287 चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के प्रांगण में मंगलवार को एग्रोक्लाइमेटिक जोनवार तीन दिवसीय किसान मेला विन्ध्य जोन का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तीन दिवसीय विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली काला चावल समिति, कृषि निदेशालय […]
चंदौली।प्रधानों ने जिला प्रशासन को सौंपा १२ सूत्रीय मांग पत्र
Post Views: 289 चंदौली। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप की अगुवाई में जिले के प्रधानों ने बुधवार को सदर ब्लाक से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रधानों ने मनरेगा योजना के तहत आ रही समस्याओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित 12 […]