मुगलसराय। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नगर में लॉक डाउन का पालन आम जनता द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा इसका जायजा लेने रूट मार्च कर नगर का किये भ्रमण। भ्रमण के दौरान सभी दुकानें बंद मिली। मेडिकल स्टोर के अलावा। द्वय अधिकारी द्वारा फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही नगर में चल रहे फॉगिंग का कार्य निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी दुकानों के बाहर व अगल-बगल से भी फॉगिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लाउड स्पीकर के माध्यम से नगर में भ्रमण कर शासन के गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने की अपील किया। कहा अपने घर में बाहर से आये हुए व्यक्तियों पर विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इंडियन एयर गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर आक्सीजन प्लांट के व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जिलाधिकारी ने आक्सीजन प्लांट में स्वंय जाकर बारीकियों से वाकिफ हुए। कहा सिलेंडर टंकी ठीक रहे इसका गहनता से जांचोपरांत ही रिफिलिंग किया जाय। बिचौलियों को कत्तई न दिया जाय। प्राथमिकता के आधार पर जनपद के लिए पर्याप्त आक्सीजन बनी रहे इसे सुनिश्चित किया जाय।
Related Articles
चंदौली।छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल छात्रों को मिलेगा स्कालरशिप
Post Views: 191 पड़ाव। मैक्सटॉप एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा ऑल इंडिया छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 का आयोजन बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में किया गया था। उक्त परीक्षा में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रिंस कुमार सिंह कक्षा 6 को 1866 रैंक प्राप्त हुआ है। इन्हे 1000 प्रतिमाह 3 महीने तक स्कॉलरशिप मैक्सटॉप […]
चंदौली।अपहृत चिकित्सक सकुशल बरामद
Post Views: 398 चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ से होम्योपैथिक चिकित्सक के अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिसिया कार्यवाही में उक्त चिकित्सक के अपहरण की साजिश करने वाले चार अपहरणकर्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़े। इस दौरान बिलारीडीह अंडर पास के समीप अपहरणकर्ताओं व पुलिस बल में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 1,697 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]