सकलडीहा। ताराजीवनपुर क्षेत्र के कैली में राम जानकी मंदिर पर सनातन समाज की बैठक की गई। बैठक में रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर नाराजगी व्यक्त की गई। नाराजगी व्यक्त करते हुए सनातन समाज ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान भगवान परशुराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौक़े पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सपा नेता मौर्या समाज को नहीं मानते हैं। उनके बयान से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम चरित मानस पर अमर्यादित टिप्पणी कर देश के हिंदू समाज को आघात पहुंचाने का काम किया गया है। करोड़ों लोगों की आस्था राम चरित मानस में है। सपा नेता ने अपने मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के इशारे पर ऐसा बयान दिया है। जिसका हिंदू समाज मुंहतोड़ जवाब देगा। ऐसे नेताओं से सभी को सतर्क रहना चाहिए। यह समाज को तोडऩे का काम करते हैं। समाज में नफरत फैलाकर सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे हैं। इस मौक़े पर कुंज बिहारी पाण्डेय, संजय पाण्डेय,अरविंद पाण्डेय, सितांशु सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, विनय तिवारी, दुर्गा पाण्डेय, रमेश पाण्डेय अमित चौरसिया, विनय तिवारी, राजकुमार मौर्या, बबलू सिंह, मोनू पाण्डेय, संतोष शर्मा सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। हनुमान प्रतिमा का किया स्थापना
Post Views: 438 चंदौली। सदर विकास खण्ड के कैली रोड केशवपुर गांव मे शनिवार को हनुमान जी की मुर्ति को सुबह में उमाशंकर तिवारी पत्नी कलावती तिवारी ने पूरे विधि.विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर पूरे गांव मे बजरंग बली के उद्घोष के साथ हनुमान जी की मूर्ति को घुमाया गया और पूरे गांव भ्रमण के […]
चंदौली।केन्द्रीय मंत्री के पहल पर कई मार्गो के निर्माण की स्वीकृति
Post Views: 509 चंदौली। संासद व केन्दीय भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय के पहल पर क्षेत्र की जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क स्वीकृत हुए है। जिसमें बहुप्रतीक्षित चन्दौली-सैदपुर-चहनियां-सकलडीहा मार्ग ३२ कि०मी० फोर लेन सी०सी रोड जिसकी लागत लगभग ४९८ करोड़ है की स्वीकृति शासन ने जारी कर […]
चंदौली।डायट परिसर में भाजपा नेता ने किया पौधरोपण
Post Views: 402 सकलडीहा। जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 118 वी जयंती भाजपा नेताओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को मनाया। इस दौरान भाजपाईयों ने उनके आर्दशों पर चलने का संकल्प दोहराया। अंत में भाजपाईयों ने उनके याद में डायट परिसर में पौध रोपण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते […]