चकिया। स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्था के एएमडी श्यामजी सिंह को अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्कूल मैनेजमेंट से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 15 जनवरी को आगरा के ताज होटल के कन्वेंशन हॉल में आयोजित सीबीएसई शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों के तीसरे वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया गया। आगरा के ताज होटल के कन्वेंशन हॉल में 15 जनवरी को सीबीएसई एनुअल कन्वेंशन सोसाइटी मीट अप स्कूल मैनेजर आरोहण का आयोजन किया गया था। यह आयोजन सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के द्वारा किया गया था। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अनुराग त्रिपाठी, प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास और यूपी स्टेट सीबीएसई मैनेजर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पचौरी मौजूद थे। शनिवार को अवार्ड मिलने के बाद एसआरबीएस के एएमडी श्याम जी सिंह सिकंदरपुर स्थित एसआरबीएस में पहुंचे जहां विद्यालय के अध्यापकों कर्मचारियों ने माला पहला कर उनका भव्य स्वागत किया। श्याम जी सिंह को अवार्ड मिलने की जानकारी होने पर चकिया क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल व्याप्त रहा। स्वागत के दौरान मनीष खन्ना, सपना मौर्या, सुषमा विश्वकर्मा रजनीकांत त्रिपाठी, मनोज कुमार नीलम मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। मेडिकल फिट युवाओं को दी जाय नौकरी:मनोज डब्लू
Post Views: 553 चंदौली। एसएससी जीडी-2018 भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू का साथ व नेतृत्व मिला। इस दौरान युवाओं ने बताया कि हम सभी ने शारीरिक व लिखित परीक्षा की बाधा को पार करते हुए मेरीट में जगह […]
चंदौली।सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण, जितेन्द्र ने किया नामांकन
Post Views: 524 चंदौली। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल शुक्रवार को भारी गहमागहमी से गुल्जार रहा। इस दौरान सकलडीहा विधायक व सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण सिंह यादव तथा चकिया से सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी सादगी पूर्वक कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रभुनारायण सिंह यादव ने चार […]
चंदौली। तहसीलों पर सपाजनों ने किया प्रदर्शन
Post Views: 464 चंदौली। सपा नेतृत्व के आह्वान पर सपाइयों ने गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिछियां धरनास्थल पर आंदोलित नजर आए। इस दौरान सूबे की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे और जमकर नारे लगाए। आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में भाजपा ने अलोकतांत्रित तरीके से लाठी के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष […]