पड़ाव। मैक्सटॉप एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा ऑल इंडिया छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 का आयोजन बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में किया गया था। उक्त परीक्षा में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रिंस कुमार सिंह कक्षा 6 को 1866 रैंक प्राप्त हुआ है। इन्हे 1000 प्रतिमाह 3 महीने तक स्कॉलरशिप मैक्सटॉप एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दिया जाएगा। रौनक चौबे कक्षा 7 को 2528 रैंक प्राप्त हुआ है। इन्हे 1000 स्कॉलरशिप दिया जाएगा। रवि प्रकाश यादव कक्षा-5 को 2845 रैंक प्राप्त हुआ है इन्हें 1000 स्कॉलरशिप दिया जाएगा। विद्यालय के बच्चों द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा में क्वालीफाई रैंक लाने पर विद्यालय के उप प्रबंधक मुकुल पांडेय ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कटिबद्घ है। विद्यालय शिक्षा के साथ समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर उनके प्रतिभा को रिखाने का काम करता है। जिससे की वे अपने प्रतिभा का बड़े मंचों पर प्रदर्शन कर सकें। प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से छात्रवृत्ति परीक्षा के इंचार्ज के रूप पियूष दुबे रहे।
Related Articles
चंदौली। कोटेदार की मनमानी से कार्ड धारकों में रोष
Post Views: 554 इलिया। स्थानीय कस्बा स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार सावित्री देवी द्वारा राशन वितरण में घोर लापरवाही बरते जाने पर आक्रोशित कार्डधारकों ने सोमवार को दुकान के समक्ष जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। कार्ड धारक निब्बुल केशरी, मुस्लिम, सोनू जायसवाल, विकास गुप्ता, धर्मशिला, अनीता, किशोरी, मुन्ना शर्मा, मुनीर अहमद, मुन्ना […]
चंदौली। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
Post Views: 2,448 चंदौली। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव के हाइटेंसन तार, हैण्डपम्प रिबोर, विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश […]
चंदौली।मतदान के प्रति लोगों को किया जागरुक
Post Views: 559 चहनियां। सकलडीहा विधानसभा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक नैढी के प्रांगण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडुलीडर्स गु्रप के संयोजक सचिन सिंह ने बच्चों से अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा। एडुलीडर्स संयोजक निशा सिंह ने 80 वर्ष से ऊपर के […]