चंदौली

चंदौली।किसानों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास कर रही सरकार


चंदौली। जिला स्तरीय किसान मोर्चा की कार्यशाला वर्ग सम्मेलन शुक्रवार को जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल इंस्स्टीच्युट आफ मेडिकल साइंसेस कालेज में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील श्रीवास्तव, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ के एन पाण्डेय, क्षेत्रीय मंत्री इंद्र कुमार सिंह, कार्यशाला को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मनोज उपाध्याय सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गण मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री गण कार्यशाला में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के आय दोगुनी करने के साथ ही उनके जीवन स्तर को सुधार का हर संभव प्रयास कर रही है। किसानों को किसान सम्मान निधि, कृषि बीमा आदि योजनाओं को चलाकर उनको लाभांवित करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने के साथ ही उन्नत खेती के लिए प्रेरित कर रही है।