चंदौली

चंदौली।यूबीआई का मना १०४वां स्थापना दिवस


चंदौली। बबुरी स्थित देश के सबसे विश्वसनीय बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 104वा स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से केक काटकर मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भारत वर्ष में 104 वर्षो से सेवा दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वतन्त्रता से पूर्व और उसके पश्चात भारत के बैंकिंग परिदृश्य को नया आयाम देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह सम्पूर्ण भारत में समृद्धि लाते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर है। अपनी स्थापना के बाद से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बहुविध उद्योगों एवं निर्यात, कृषि, व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों तथा अन्य विशिष्ट कारोबार संवर्गों को ऋण प्रदान किया है। इस दौरान शाखा प्रबंधक विशाल सिंह, डॉ शंभूनाथ गोंड, रामध्वजा सिंह, हुकुम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रिंस शुक्ला, रवि पाठक, विनय तिवारी, ग्राम प्रधान बसंत लाल गुप्ता, प्रितम माली एवं बैंक कर्मचारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।