चंदौली

चंदौली।दीपों से जगमग हुआ गंगा घाट व सरोवर


चंदौली। देव दीपावली का पर्व जनपद के विभिन्न तालाबो, पोखरों व मंदिरों पर दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया गया। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर आयोजित देव दीपावली के कार्यक्रम की शुरुआत सुबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने दीप दान करके किया इस दौरान हजारों लोगों ने गंगा घाट पर दीप प्रज्जवलित कर पुण्य के भागी बने। देव दीपावली कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आज के इस पवित्र दिन जब हम दीप प्रज्जवलित करते है तो लगता है कि पृथ्वी पर सारे देवताओं का मानो आगमन हो चुका है। उन्होंने कहा आज के पावन अवसर पर लोगों की आस्था का संगम गंगा घाटों पर उमड़ता देख काफी खुशी मिलती है। इस दौरान मंत्री श्री राजभर ने कार्यक्रम आयोजकों की भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत कराने के लिए प्रशंसा किया। वहीं विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप ऐसे कार्यक्रम लोगों को जोडऩे का कार्य करते है। कार्यक्रम में आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल मारूफपुर के बच्चों ने भगवान भोलेनाथ मां गंगा व मां सरस्वती की मनोहारी झांकी प्रस्तुत किया। बच्चों ने गीतों के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक दीपक जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित आये हुए सभी आगन्तुकों का माल्यार्पण करके अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश राय, तहसीलदार डाक्टर बन्दना मिश्रा, बनवारी पाण्डेय, आनन्द तिवारी सोनू, अखिलेश अग्रहरि, संकठा राजभर, शैलेन्द्र पांडेय कवि, सियाराम पाठक, अंकित जायसवाल, बृजेश साहनी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र पाण्डेय, संचालन अरविन्द पाण्डेय डाक्टर व धन्यवाद ज्ञापन गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने किया। वहीं बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ बैष्णो मठ रामशाला परिसर मारूफपुर सहित क्षेत्र में अनेक जगह देव दीपावली का आयोजन हुआ। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 मा काली नगर में स्थित ओम सेवा समिति की ओर से ऐतिहासिक काली जी का सरोवर तट 11 हजार दीपों की रोशनी से सोमवार की सायं जगमगा उठा। इस मौके पर मां काली जी सरोवर परिसर सहित प्रमुख रास्ते की साफ सफाई व चुने का छिड़काव नगर पंचायत प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कराया। सुबह से ही आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवाओं की टोली कार्यक्रम स्थल को सजाकर आकर्षण का केंद्र बना दिया भव्य आरती के पश्चात सरोवर के चारों दिशाओ में सजाए गये मिट्टी के दियों को युवाओ की टीम ने जगमग कर दिया। सरोवर घाट पर जगह.जगह ऊँ स्वास्तिक के जगमग दिए लोगों को देखकर लोगो के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने भव्य आरती में सैकड़ो लोग शामिल हुए। देव दीपावली के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन देव दीपावली के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जिसे देखने के लिए तमाम श्रोता भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के दृष्टि से कोतवाल मुकेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर ओम सेवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वेदव्यास द्वारा स्थापित शिवलिंग और मंदिर का वार्षिक श्रृंगार किया गया। बड़े ही भव्य तरीके से फूल मालाओं से शिव लिंग को सजाया गया था जबकि मंदिर पर और पूरे प्रांगण में झालर लगने से बड़ा ही मनमोहक लगा रहा था। वही दो दिवसीय सांस्कृतिक और जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। विदित हो की कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांद ग्रहण होने के कारण एक दिन पूर्व ही मंदिर का श्रृंगार किया गया था। जो हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन होता आया है। मंदिर से संबंधित शशि प्रकाश तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन 4.30 बजे से लेकर 6.30 बजे तक चंद्र ग्रह के दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे इस दौरान विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें मुख्य रुप से शशि प्रकाश तिवारी, रजत प्रकाश तिवारी, रविकांत, संतोष, धर्मेंद्र तिवारी, विनोद, पप्पू यादव, हीरा यादव, संकठा सेठ, बनारसी यादव आदि रहे।