चंदौली

चंदौली।चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर


चहनियां। मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर सन्देश देने वाली आकृति को उकेरते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। साल के आखिरी दिन पर शनिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल मारूफपुर में शामिल छात्र छात्राओ ने पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन पर चित्रकला बनाते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 की सौम्या यादव, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 की सिन्धु यादव व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 की साक्षी यादव को प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय ने पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि चित्रकला सिर्फ रंगों से सजाने की कला नही है वरन आपके प्रतिभा व विचारों के अभिव्यक्ति का साधन है। जो एकाग्रता रूपी साधना से प्राप्त होती है। इस दौरान मुख्य रूप से गीता मौर्या, शैलेष श्रीवास्तव, संजीव त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, माया यादव, सौरभ पांडेय, अभिमान यादव, आर्यन यादव, चंचल यादव, प्रिया यादव, रिशू यादव, मनीषा यादव, खुशी यादव, अमृता यादव सहित सभी शिक्षक व छात्रगण उपस्थित रहे।