चंदौली। शहीद चंदन राय स्टेडियम पलिया मजदहा में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर के एन पांडेय ने क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे की मूर्ति लगाने का ऐलान किया। शहीद चंदन राय स्टेडियम पलिया में आयोजित अग्निवीर के तैयारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे विजेता अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए डॉक्टर के एन पांडे जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय ब्राह्मण महासभा डायरेक्टर मैक्सवेल गु्रप ने कहा की 1857 के प्रथम स्वतंत्रा सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे की मूर्ति पलिया ग्राउंड में लगाई जाएगी। साथ में नौजवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आपको दलगत और जातिगत भावनाओं से ऊपर उठकर के राष्ट्र को मजबूत करने के लिए पूरे मनोयोग से भारत माता की सेवा करनी है। सरकार के नौजवान और किसानों के प्रति किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस मौके पर अनिल ओझा, भूतपूर्व सैनिक अंबिका यादव, राजेश यादव, प्रधान कैप्टन विजय यादव, हवलदार अलीम खान, वीरेंद्र यादव, फल्गु राजभर, विजय गुप्ता, राजेश सिंह, सुभाष कोच कन्हैया यादव, सोनू पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे
Related Articles
चंदौली।बसपा में ही सर्व समाज का सम्मान सुरक्षित:पूर्वमंत्री
Post Views: 292 सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के विशुनपुरा गांव में मंगलवार को बूथ स्तरीय बसपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ कार्यकर्ताओ को मालाफूल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रधुनाथ चौधरी ने संगठन की मजबूती और विस्तारिकरण पर चर्चा किया। इसके […]
चंदौली।सीएम के सभा को सफलता के लिए किया मंथन
Post Views: 535 चंदौली। भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की निगरानी में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान 6 अक्टूबर को जनपद दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके […]
चंदौली।स्वतंत्रता सेनानी के नाम बनेगी सड़क:सुशील
Post Views: 573 धीना। सैयदराजा विधानसभा के असवरिया गांव में रविवार को स्वतंत्रता सग्राम सेनानी रामशरण सिंह मौर्य की प्रतिमा का अनावरण सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम में ग्रामीणों को अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम शरण मौर्य की याद को हमेशा जीवंत रखने […]