चंदौली

चन्दौली।देश की प्रगति तभी जब कृषि उन्नतशील होगा:समरनाथ


मुगलसराय। राष्ट्रीय लोक दल कैंप कार्यालय खोवा मंडी पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 21 वी जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गयी। दल के काशी प्रांत के अध्यक्ष समर नाथ सिंह यादव ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण व केक काटकर मनाया गया। चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब का रहन सहन, खानपान, पहनावा एक साधारण किसान की तरह था। ग्रामीण भारत के किसानों के सही मायने में केवल पैरोकार ही नहीं बल्कि आवाज थे। उनका तर्क था कि देश की प्रगति तभी होगी जब कृषि उन्नतशील होगा। चौधरी साहब ने 1937 में उत्तर प्रदेश के विधायक के रूप में किसानों की अपनी भूमि पर स्वामित्व दिलवाने के लिए भूमि उपयोग मन सौदा उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश करना चाहे अंग्रेज गवर्नर ने पेश करने की अनुमति नहीं दी। नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सबसे पहले देश के नेताओं को यह समझना चाहिए कि गरीबी से बचकर श्रम वृद्धि की ओर बढऩे का एकमात्र रास्ता गांव तथा खेत खलियान से होकर गुजरता है। आज किसानों के साथ छलावा करने का काम हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है। केवल टैक्स पर टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है।