चंदौली। जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाकर जीत हासिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य जीत का प्रमाण.पत्र लेने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर जीत की खुशी थी। साथ ही जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध व गंभीरता भी था। अपने गांव.इलाके लौटते वक्त प्रत्याशियों ने जन कल्याण के संकल्प को दोहराया। कहा कि जो जिम्मेदारियों जनता ने सौंपी है उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास होगा। इसमें जाति, दलगत भावना से परे होकर कार्य किया जाएगा। धानापुर से विजय हासिल करने वाले समाजवादी चिंतन व पूर्व सैनिक अंजनी सिंह ने कहा कि समाजसेवा कल भी मेरी प्राथमिकता थी आज भी है और आने वाले कल में भी होगी। इस जीत से सामाजिक कार्यों को करने का एक मजबूत आधार मिला है। साथ ही जनता के प्रति अब मेरी जवाबदेही भी तय होगी। इस दायित्व को निभाने का भरपूर प्रयास होगा। चहनियां से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को मात देकर विजय हासिल करने वाले रविंद्र यादव ने कहा कि जनता ने सत्ता के सापेक्ष मेरा चयन किया है उनके चयन को अगले पांच साल में सही साबित करना मेरा लक्ष्य होगा। सकलडीहा सेक्टर.3 से जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेरा परिवार कई दशक से जनसेवा कर रहा है। मेरी जीत उसी जनसेवा को समर्पित है।
Related Articles
चंदौली।मार्ग निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों को मिलेगी राहत:सूर्यमुनि
Post Views: 603 सकलडीहा। बहुप्रतीक्षित चन्दौली सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग का मरम्मत शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में निर्माण से सम्बंधित सामग्री गिराई जाने लगी इससे लोगो ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रीय लोगो सहित बाहर से आने वाले लोगो को अब काफी राहत मिलेगी वही सड़क दुर्घटनाओं में […]
चंदौली।शराब से हुई मौत के विरोध में कांग्रेसजनों का धरना
Post Views: 469 नियामताबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन के मुख्य संगठक सतीश बिन्द के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अलीगढ़ सहित कई जिलें में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में ग्राम कठौरी में अम्बेडकर प्रतिमा के पास […]
चंदौली।मानव सेवा मेरे जीवन का लक्ष्य:आकांक्षा
Post Views: 272 मुगलसराय। सीबीएसई इंटर बोर्ड की परीक्षा में सनबीम मुगलसराय की छात्रा कुमारी आकांक्षा ने बायो ग्रुप से ९२ प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उसने ९२ प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने ग्रु्रप में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया। उक्त उपलब्धी पर विद्यालय तथा उसके परिवार व शुभेच्छुओं में खुशी की लहर […]