चंदौली

चंदौली। नजदीक बैरियर लगे होने से सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां


सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। सकलडीहा विकास खंड के अन्र्तगत कुल 310 बूथ बनाये गये थे। इस दौरान बैलेट और बाक्स लेने आये चुनाव कर्मियों ने दुव्र्यवस्था के कारण सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जिया उड़ाया। वही तहसील प्रशासन और पुलिस कर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। देर शाम तक चुनाव ड्यूटी में लगाये गये कई कर्मचारी नदारत रहे। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया गया। एक तरह कोरोना महामारी का डर है। दूसरी तरह चुनाव कराने को लेकर चुनाव कर्मी परेशान रहे। सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम के पास सुबह से पहुंचने लगी थी। पोलिंग पार्टी को बैलेट और बूथ की सूची चुनाव सामाग्री देने के लिये नजदीक नजदीक बैरियर लगा होने के कारण पोलिंग पार्टी को काफी मशक्त करना पड़ा। जिसके कारण चुनाव कर्मियों को सोशल डिस्टेंस का अनदेखी कर चुनाव सामाग्री लेना पड़ा। देर शाम तक पोलिंग पार्टी के कई कर्मचारियों की अनुपस्थिती के कारण बिलम्ब होता रहा। इस चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि बूथों पर पोलिंग पार्टी को देर शाम तक रवाना कर दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार डा० वंदना मिश्रा, एआरओ अभिषेक सिंह, पंकज, संजीव सिंह, मनोज सिंह सहित सभी चुनाव कर्मी मौजूद रहे।