चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बनाये गये पूजा पंडालों में शनिवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी। रविवार की भोर में प्रतिमा के पट खुलते ही श्रद्घालुओं ने मां के दर्शन पूजन किया। रविवार की शाम विभिन्न क्षेत्रों में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा का लोगों ने दर्शन पूजन किया। मुगलसराय कार्यालय के अनुसार नगर के अनुसार दुर्गाबाड़ी, लोको कालोनी, सेंट्रल कालोनी इंडियन इंस्टीच्युट, राममंदिर, रविनगर, अफीम कोठी, गल्लामंडी, लाठ नं २, मानस नगर कालोनी, रामजानकी पोखरा, चंधासी, पड़ाव आदि क्षेत्रों के पंडालों में श्रद्घालुओं ने दर्शन पूजन कर मां से परिवार की सुख समृद्घि की कामना किया। वही पंडालों के आस-पास सजी दुकानों पर लोगों ने चाट पकौड़ी, चाउमीन, बर्गर चूड़ा, लाई व खिलौनों की खरीददारी की। वैसे सप्तमी से मेला शुरु होने के कारण लोगों की कम भीड़ देखी गयी। लोगों ने बताया कि अधिक भीड़ अष्ठमी से शुरु होती है। मेले को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। जगह-जगह बैरिकेडिंग व बड़ी वाहनों को नगर में प्रवेश को रोकने के लिए तैयारी की गयी है। यातायात विभाग की असली परीक्षा सोमवार की शाम से शुरु होगी। जिसमें यह पता चलेगा कि यातायात कितना सुगम रहेगा। नगर में सबसे अधिक भीड़ इंडियन इंस्टीच्युट में लगता है जहां पर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं आती है। लोगों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में पुलिस के अधिक सक्रियता की जरुरत है। कारण कि उक्त स्थल शरारती तत्वों के लिए मुफीद बताया जाता है। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार शारदीय नवरात्र में कस्बा सहित क्षेत्र में मां दुर्गा की विभिन्न तरह की मूर्ति पूजा आयोजकों द्वारा विधि विधान से स्थापित किया गया है। सप्तमी के दिन मां की जयकारा के साथ भक्तों ने दर्शन पूजन किया। कोतवाली क्षेत्र में कुल 29 स्थानों पर मूर्ति स्थापना को लेकर पुलिस सुरक्षा में डटी रही। सकलडीहा दुर्गा मंदिर के अलावा, सकलडीहा कस्बा कोतवाली गली, आजाद मार्केट, टिमिलपुर, दुर्गापुर, बभनपुरा, नोनार, बरठी, चतुर्भुजपुर, ओड़वली, पदुमनाथपुर, खोर, डेढ़ावल, विशुनपुरा, रमरेपुर, वद्री साड़ा, छित्तमपुर और नईबाजार में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित किया गया है। शाम होते ही पूजा आयोजकों द्वारा विधि विधान के साथ दर्शन पूजन के लिये खोल दिया गया। महिला सहित ग्रामीणों ने देर रात तक दर्शन पूजन और प्रसाद ग्रहण किया। वही कोतवाल विनोद मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्रीय दरोगा व पुलिस फोर्स देर रात तक सुरक्षा में डटे रहे। एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार ने दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर पुलिस कर्मी के साथ राजस्व कर्मियों की पूजा पंडालों पर ड्यूटी लगाया है। अधिकारी द्वय ने चेताया कि दर्शन पूजन के दौरान नशे के हालत में मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही टै्रक्टर ट्राली और वाहनों पर ओवर लोड भर कर जाने वालों पर सख्ती करने का निर्देश दिया।
Related Articles
ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
Post Views: 423 सकलडीहा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन अनुज्ञापित शराब की दुकानों का ज्वाईंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा आबकारी विभाग के साथ गुरूवार को पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। इसे देखते हुए शराब का स्टॉक और बार कोड का मिलान किया […]
चंदौली। बारिश में जर्जर मार्ग बना तालाब
Post Views: 432 चहनियां। भाजपा सरकार द्वारा आये दिन गढ्ढा मुक्त सड़क किये जाने का दावा हवा हवाई साबित होता दिख रहा है। तिरगांवा चन्दौली वाया चहनियां सकलडीहा सहित चहनियां के ऐसे दर्जनों मार्ग है जो गढ्ढे में तब्दील हो गई है। लक्ष्मनगढ़ से रामगढ वाया रईया मुख्य मार्ग जो क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल […]
चंदौली।मृतक परिवार को प्रबंधक ने सौपा चेक
Post Views: 419 सकलडीहा। क्षेत्र के कटेहरा केशवपुर निवासी सुनील कुमार की पिछले दिनों एक दुर्घटना में मौत हो गयी थी। गुरूवार की देर शाम को एटीएम दुर्घटना बीमा योजना के तहत यूबीआई के शाखा प्रबंधक ने मृतक के पत्नी को दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस मौके पर विभाग के अन्य लोग […]