सकलडीहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सकलडीहा इंटर कालेज पहुचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विदित है कि पिछले 25 दिसम्बर को नगरपालिका इंटर कालेज मुगलसराय में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों का निर्वाचन गहमागहमी के बीच हुआ। जिसमें सकलडीहा इंटर कालेज के दिलीप कुमार सोनकर को जिला संयुक्तमंत्री, बिनोद कुमार को जिला संगठन मंत्री, घनश्याम त्रिपाठी को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य और सत्य मूर्ति ओझा को जिला संयोजक के पद पर निर्वाचित किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ० एसके लाल ने कहा कि सकलडीहा इंटर कालेज से चार शिक्षकों का पदाधिकारी बनना कालेज के लिए गौरव की बात है। कहा कि नए पदाधिकारी शिक्षक हित मे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षको की समस्याओं के लिये हमेशा संघर्षरत रहा है। जो भी उपलब्धि आज तक मिली है यही संगठन व शिक्षक एका के बल पर मिला है। इस अवसर पर डॉ० एस० के० लाल, जेपी शर्मा, कमलापति पांडेय, प्रदीप कुमार, अभिनंन्दन यादव, मिथिलेश तिवारी, राजबली प्रसाद, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विनोद पाठक, सुरेंद्र राम, वंशराज, गोपाल, राजीव श्रीवास्तव, रविता, प्रतिमा, पुष्पा पांडेय, गायत्री, धर्मेंद कुमार राजकुमार, मनोज यादव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलापति पांडेय व संचालन डॉण्प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।
Related Articles
UP: अमित शाह बोले- सपा और बसपा का सूपड़ा साफ, आखिरी चरण तक भाजपा 300 सीटों के पार
Post Views: 655 चंदौली, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण के लिए अब घमासान तेज हो गया है। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंदौली जिले में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव के पांच चरणों में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। छठे और सातवें चरण […]
चंदौली – नगर में फागिंग व मच्छरोधी दवा छिड़काव की मांग
Post Views: 288 मुगलसराय। नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डोंमें मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जबकि नगरपालिका सभी वार्डाें में फागिंग कराने का दावा करती है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका प्रशासन द्वारा मच्छरों के रोकथाम के लिए किये जाने वाले उपाय व दवाओं के छिड़काव को लेकर केवल कोरम पूर्ति करने से […]
चंदौली।किसानों का भुगतान करने में शासन-प्रशासन नाकाम:मनोज
Post Views: 2,274 चंदौली। धान खरीद को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को एक बार फिर मुखर नजर आए। उन्होंने खरीद को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए। सिवान में धान की कटाई कार्य में लगे सपा नेता मनोज डब्लू ने कहा कि सरकार किसानों को पग-पग पर छल रही […]