सकलडीहा। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नहरो व माइनरों की साफ सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। चंदौली जनपद धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से किसानों की धान की हजारों बीघा नर्सरी अभी तक रोपी नही गयी। इसकी शिकायत डीएम संजीव सिंह से भाजपा नेता अमित सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने किसानों के साथ तहसील में उठाया। डीएम के स्थलीय निरीक्षण में माइनरों की हालत देख अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाया। तीन दिन के अंदर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिया। कोरोना कॉल में अधिकारी बेलगाम हो गये है। लम्बे समय से किसान सकलडीहा, धरहरा, दरियापुर, लेहरा, मनिहरा, घरचित, चतुर्भुजपुर, बढ़वल, नोनार, मनियारपुर सहित दर्जनों राजवाहा और माइनरों की साफ सफाई व खोदाई की मांग कर रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कागजों पर साफ सफाई का दावा कर रहे है। समस्या से परेशान किसानों ने भाजपा नेता अमित सिंह, अधिवक्ता अजय सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय यादव के नेतृत्व में तहसील में डीएम से मिलकर शिकायत किया। डीएम ने मौके पर विभागीय एक्सीईएन को बुलाकर पूछताछ किया। चेताया कि तीन दिन के अंदर समस्त माइनरों की साफ सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करे।
Related Articles
चंदौली। सिलेंडर ब्लास्ट के जिम्मेदार हो दंडित:मनोज डब्लू
Post Views: 205 चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट व किसानों के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिले। उन्होंने रविनगर में हुए ब्लास्ट की घटना से अवगत कराया। कहा कि घटना में हताहत दोनों परिवार की विधवाओं को सरकारी नौकरी […]
UP Election Result: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कौन जीता-कौन हारा? पूरी लिस्ट
Post Views: 9,912 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे जारी हो चुके हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। राज्य की 403 सीटों पर सात चरणों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल रही है। कांग्रेस […]
चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन
Post Views: 350 मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक […]