चहनियां। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर स्वीप के तहत जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक और बीडीओ संतीश चंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक परिसर से निकलकर खंडवारी होते हुए पुन: ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान ब्लॉककर्मी खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे, जो दे दारू साड़ी नोट, उसको कभी न देना वोट, युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके पूर्व बीडीओ चहनियां द्वारा सभी को आगामी 07 मार्च को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में अपने जनपद में शत प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दिव्यांगों, बुजुर्गों युवाओं और महिलाओं सभी को जागरूक किया जा रहा है। बीडीओ चहनियां ने भी मतदाताओं को जागरुक किया। इस अवसर पर सीडीपीओ मीना गुप्ता, एडीओ पंचायत, समाजसेविका सरिता मौर्य, हवलदार, आंगनबाड़ी, सहायिकाएं, सफाईकर्मचारी, सेक्रेटरीगण, मनोज यादव, हवलदार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली। छोटे दिल से कोई बड़ा नहीं बनता: छत्रबलि
Post Views: 408 चकिया। बाबा जागेश्वर नाथ स्थित पीजी कॉलेज में शनिवार को 38 छात्र छात्राओं को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह द्वारा स्मार्टफोन वितरण किया गया। छत्रबली सिंह ने कहा कि छोटे दिल से कोई बड़ा नहीं बन सकता और टूटे दिल से कोई आगे नहीं बढ़ सकता। सोच कभी भी छोटी नहीं […]
चंदौली। नालों में कूड़ा फेंकना बनी जटिल समस्या
Post Views: 372 मुगलसराय। रेलवे की वीआईपी कालोनी एवं स्टेशन कालोनी के जल निकासी के लिए तत्कालीन रेल प्रशासन द्वारा विधिवत भूमि अधिग्रहण कर नाले का निर्माण कराया गया। जिसका लाभ नगरवासियों को भी मिलता है। जल निकासी में मछली मंडी सहित अन्य फल सब्जी वाले कूड़ा करकट पाट कर अवरुद्घ कर देते हैं। संबंधित […]
डीआरएमने किया स्टेशनोंका निरीक्षण
Post Views: 408 मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से फेसर तक तथा सोननगर से जपला तक विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से स्टेशन, ट्रैक व छोटे.बड़े पुलों आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अनुग्रह नारायण रोड, फेसर, अंकोरहा, जपला, नबीनगर आदि स्टेशनों पर […]