सकलडीहा। क्षेत्र के कटसिल गांव के काली माता मंदिर प्रांगण में मंगलवार की देर शाम तक महा शिवपुराण कथा का आयोजन चलता रहा। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान शिव की चर्चा का विस्तार पूर्वक संदर्भ ग्रहण किया। इस मौके पर भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण किया। शिव पुराण की चर्चा करते हुए कथा वाचक ने बताया कि भगवान सबके अराध्य देवता है। प्रभु श्री राम भी लंका जाते समय अराध्यक्ष देवता भगवान शंकर की पूजा समुद्र तट पर किया था। इससे प्रतीत है कि कोई भी बड़ा काम करने से पहले भगवान शिव की पूजा करने से सफलता हासिल होता है। वही भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने महाशिवपुराण कक्षा शुरू होने से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चन किया। इस मौके पर सरकार द्वारा हिन्दू धर्म के लिये किये जा रहे कार्यो पर विस्तार से चर्चा किया। अंत में प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रंजय पाण्डेय, अमरजीत राजभर, दरोगा विश्वकर्मा, पप्पू गुप्ता, बिहारी राय, रामअशीष पाठक, रजिन्द्र यादव, परधान सिंह, राम सिंह, पंचम चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।मांगे नहीं माने जाने पर मिलर नहीं करायेंगे सत्यापन
Post Views: 780 सैयदराजा। पूर्वान्चल राइस मिल एसोसियेशन चन्दौली के महामंत्री विनोद पांडेय के नेतृत्व में रविवार की देर शाम एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी मिलर बन्धुओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग को नहीं मानती है तब तक हम सभी मिलर अपने मिल का सत्यापन नहीं कराएंगे […]
चंदौली।संसदीय समिति की बैठक में सांसदों ने दिये सुझाव
Post Views: 343 मुगलसराय। संसदीय समिति की बैठक डीडीयू मंडल के सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदगण ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सासाराम के सांसद छेदी पासवान द्वारा की गयी। सभी सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया। […]
चंदौली। पूर्व मुख्यमंत्री को दी गयी श्रद्घांजलि
Post Views: 737 सकलडीहा। क्षेत्र के बठ्ठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओ ने राममंदिर आंदोलन के नायक व पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तैल चित्र पर श्रध्दा सुमन और सामूहिक मौन रखके श्रध्दांजलि दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने […]