पड़ाव। गुरुपूर्णिमा पर्व कोरोना प्रोटोकाल के तहत पूज्य माँ श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ जलीलपुर पड़ाव के प्रांगण में सादगी पूर्वक मनाया गया। आश्रम के संस्थापक पूज्य गुरुदेव बाबा अनिलराम जी ने अपने आशीर्वचन संदेश में कहा कि जीवन में सुख और शांति प्राप्त करने के लिए मनुष्य को सदैव प्रयास करते रहना चाहिए। सारी शक्तियां मनुष्य के भीतर ही विद्धमान हैं, हमे अपने भीतर की चेतना के प्रति सजग होना चाहिए और मन की चंचलता और भटकाव को नियंत्रित करने के लिए अपने आप मे समावेश करना चाहिए। प्राणायाम, पूजा पाठ, यह सभी क्रियाओं द्वारा धीरे धीरे मन के भटकाव से हम बच सकेंगे। उन्होंने साधारण एवं सरल जीवन को सर्वश्रेष्ठ बताया और साधारण व्यक्ति समाज में श्रेष्ठ स्तान प्राप्त कर लेता हैं, परंतु आडम्बर युक्त जीवन वाले, जो अपने को औरो से बहुत ऊपर समझ रहे हैं उसका वेग धीरे धीरे नीचे की तरफ होने लगता हैं और समय के साथ उसका सब कुछ नष्ट हो जाता हैं। परंतु एक साधारण जीवन द्वारा मनुष्य बहुत उचे स्थिति की और बढ़ जाता हैं। अच्छे लोगो के संग साथ करना चाहिए जिससे अच्छे विचार और प्रेरणा बनी रहती हैं। पूज्य बाबा ने कहा कि जीवन में सब कुछ मिल जाता है पर अच्छा मित्र मिलना मुश्किल है जो कि सही मार्गदर्शन कर सके अर्थात गुरु मित्र स्वरूप भी हैं और हमे सदैव प्रेरणा देते हैं और जीवन को उन्नत बनाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विभूति शंकर सहाय, डॉ राजेश चौहान, सुनीता चौहान, विनीत प्रशांत तिवारी एवं आश्रमवासी थे।
Related Articles
चंदौली।उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य कार्यक्रम आयोजित
Post Views: 214 चंदौली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए एनटीपीसी रिहंद के सहयोग से विद्युत मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहीद स्मारक स्थल, धानापुर, सकलडीहा ब्लॉक में शुक्रवार को बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य […]
चंदौली। नामुमकिन कार्य को मुमकिन किया भाजपा:सुरेश
Post Views: 515 चकिया। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर निर्भयदास रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस लान में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने प्रबुद्ध जनों भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं अन्य प्रकार के […]
सही आंकड़ेसे विकासमें आयेगी तेजी-डाक्टर राजीव
Post Views: 363 नीति आयोग उपाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक चंदौली। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार का गुरुवार को जनपद दौरा संपन्न हुआ। आकांक्षी जनपद की नीति आयोग के द्वारा निर्धारित संकेतकों की समीक्षा बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा नीति आयोग […]