सकलडीहा। अमर ज्योति सेवा केन्द्र की ओर से गुरूवार को सामुहिक रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल की विभिन्न महिलाओं को अनेक प्रकार की रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया। संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने कहा कि महिलाओं के आत्म निर्भर होने पर देश की आर्थिक स्थिती में काफी सुधार होगा। इसलिये महिलाओं को हुनरमंद के साथ रोजगार प्ररक प्रशिक्षण बहुत ही आवश्यक है। इस क्रम में समूह से 62 महिलाओं को सामूहिक स्वरोजगार, अगरबत्ती बनाना, मसाला पैकिंग, चेतना डिटर्जेंट पाउडर विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देकर समूह की महिलाओं को सहायता के रूप में सामग्री देकर सामूहिक स्वरोजगार से जोड़ा गया। अंत में कोऑर्डिनेटर सुजीत ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास होने पर देश और समाज सशक्त होगा। इसके लिए हमे महिलाओं के हित में काम करना होगा। और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरुक करना होगा। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर संध्या, सामाजिक कार्यकर्ता चिंतामणी, कविता, सांभा, कालिंदी, आकाश मौर्या व अन्य उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।तीन दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह शुरु
Post Views: 479 चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बनाये गये पूजा पंडालों में शनिवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी। रविवार की भोर में प्रतिमा के पट खुलते ही श्रद्घालुओं ने मां के दर्शन पूजन किया। रविवार की शाम विभिन्न क्षेत्रों में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा का लोगों ने दर्शन […]
चंदौली।सामुदायिक भवन के रंगरोगन का कार्य बना चर्चा का विषय
Post Views: 340 अलीनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 16 में बने लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन के रंग रोगन व मरम्मत के नाम पर जमकर अनियमितता का खेल हुआ है। जिसकी चर्चाएं स्थानीय लोगों में खूब व्याप्त है। लोगों ने सामुदायिक भवन में किये गये विकास कार्य की जांच कराने की मांग […]
चंदौली।राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 361 अलीनगर। मानसनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 33वी राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022 जोनल स्तर का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पांडेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारी उद्योग मंत्री डा० महेंद्र नाथ पांडे ने अपने उद्गार में अपने तमाम अनुभवों को जो संसद में उनके द्वारा किया गया है उनको […]