चंदौली। चकिया पुलिस व शहाबगंज पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। दोनों थानों की संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान व जनपद चंदौली के अलग-अलग जगहों से चोरी के 10 बाइकों के साथ चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले का खुलासा शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति वाहन अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के साथ वांछित वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह व शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के गठित टीम ने अलग अलग जगहों से चोरी हुए 10 बाइकों की बरामदगी करते हुए चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें चोरों की पहचान सचिन बियार निवासी पिपराकला बबुरी परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र निवासी ग्राम भीषमपुर चकिया विजय कुमार निवासी पिपराकला बबुरी, दीपक कुमार निवासी पिपरी कला बबुरी के रूप में हुई हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि हम सभी का एक गिरोह हैं। जिसमे सचिन और छोटेलाल राजस्थान व चंदौली के भिन्न भिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकिल को चोरी करते है।
Related Articles
विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
Post Views: 974 चंदौली। विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशनुसार तथा मा० जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनय कुमार द्विवेदी के आदेश के अनुपालन में सिविल जज सि०डी० सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रुचि श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार वाराणसी में चंदौली के सिद्घ दोष बंदियों के स्वास्थ्य, रहन-सहन व खान पान […]
चंदौली।वर्षो से काबिज लोगों के खिलाफ नोटिस, विरोध
Post Views: 881 सकलडीहा। जिला प्रशासन द्वारा तहसील क्षेत्र के पांच गांव में वर्षो से काबिज भूमि को रायल ताल की जमीन बताते हुए अधिग्रहण करने की नोटिस जारी किया है। जिसे लेकर किसानों में काफी उबाल है। गुरूवार को किसानों ने महा पंचायत के माध्यम से भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला […]
मुगलसराय। विवश वार्डवासियों ने श्रमदान कर बनाया रास्ता
Post Views: 1,100 मुगलसराय। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के महमूदपुर कैलाशपुरी फेज 2 वार्ड निवासी सड़क, जलनिकासी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं । बरसात में आवागमन से राहत के लिये विवश होकर स्वंय श्रमदान कर अपने खर्च से मलवा खरीद रास्ता बनाया । इस बावत लोगों ने बताया कि अधिकांश लोग नगरपालिका परिषद […]




