डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार मार्ग के जमुनीबारी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक टेम्पो की टक्कर से गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी शम्भूनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शम्भूनाथ ने बताया कि वह अपनी बाइक से सैदपुर से चंदवक आ रहे थे, जैसे ही जमुनीबारी गांव के समीप पहुचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो रिक्शे ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शम्भूनाथ के सिर और हाथ में चोटें आईं तथा दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नही मिली है शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।
Related Articles
उत्तर प्रदेश में छह महीने के लिए बढ़ा एस्मा,
Post Views: 932 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की अगले छह महीने तक प्रदेश में किसी भी प्रकार की हड़ताल पर रोक लगा दी है। सरकार ने सोमवार से एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अब कम से कम अगले छह महीने […]
बिहारशरीफ: मकर संक्रांति में दूध और दही की नहीं होगी किल्लत
Post Views: 985 नालंदा डेयरी नालंदा, नवादा और शेखपुरा में 5 लाख 80 हजार लीटर दूध और 25 हजार किलो दही विपणन की व्यवस्था की है बिहारशरीफ (आससे)। नालंदा डेयरी लोगों के घरों तक दूध तथा दूध निर्मित अन्य उत्पाद शुद्धता के साथ पहुंचाने के लिए नई पहल की है। नव वर्ष में नालंदा डेयरी […]
Monsoon Update Today दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी
Post Views: 731 नई दिल्ली, । देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली, यूपी से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण मैदानी इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, पहाड़ दरक रहे हैं। बारिश का असर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर भी […]