उत्तर प्रदेश पटना

बिहारशरीफ: मकर संक्रांति में दूध और दही की नहीं होगी किल्लत


नालंदा डेयरी नालंदा, नवादा और शेखपुरा में 5 लाख 80 हजार लीटर दूध और 25 हजार किलो दही विपणन की व्यवस्था की है

बिहारशरीफ (आससे)। नालंदा डेयरी लोगों के घरों तक दूध तथा दूध निर्मित अन्य उत्पाद शुद्धता के साथ पहुंचाने के लिए नई पहल की है। नव वर्ष में नालंदा डेयरी ने यह पहल की है। नालंदा डेयरी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि नव वर्ष के मकर संक्रांति  पर्व के अवसर पर नालंदा डेयरी बिहारशरीफ द्वारा नालंदा नवादा तथा शेखपुरा जिले के सभी सम्मानित दूध एवं दूधजन्य उत्पाद उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण पाश्चुराइज्ड पाउच पैक्ड दूध तथा ताजा दही प्रचूर मात्र में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।

  • नालंदा डेयरी का उत्पाद और मूल्य
  • उत्पाद एवं पैक साइज                  दर प्रति पैक
  • टोन्ड हेल्दी दूध (1 लीटर)              39 रुपया
  • स्टैंडर्ड शक्ति दूध (1 लीटर)           43 रुपया
  • गोल्ड दूध (1 लीटर)                     50 रुपया
  • गाय का दूध (आधा लीटर)            21 रुपया
  • सादा दही (200 ग्राम कप)            25 रुपया
  • सादा दही (400 ग्राम कप)            45 रुपया
  • सादा दही (1 किग्रा बालटी)          105 रुपया
  • सादा दही (2  किग्रा बालटी)         200 रुपया
  • सादा दही (5 किग्रा बालटी)           475 रुपया
  • सादा दही (16 किग्रा बालटी)        1440 रुपया

डेयरी द्वारा पिछले वर्ष मकर संक्रांति अवधि में 10 जनवरी से 14 जनवरी 2020 तक कुल 495000 लीटर दूध और 7440 किलो दही का वितरण किया गया था एवं इस वर्ष मकर संक्रांति अवधि में नालंदा डेयरी 580000 लीटर तक पाउच दूध वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर विभिन्न पैक साइज में दही उत्पादन प्रारंभ की है। 12 जनवरी से 14 जनवरी 21 के बीच 25000 किलोग्राम दही विपणन की व्यवस्था की गयी है। विदित हो कि पहले नालंदा डेयरी द्वारा महासंघ से संबद्ध अन्य दूध संघ से दही मंगाकर विपणन किया जाता था एवं अब नालंदा डेयरी द्वारा दही का उत्पादन प्रारंभ किया जा चुका है।