News TOP STORIES आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राष्ट्रीय लखनऊ

Karwa Chauth : दिल्ली समेत इन 10 जगहों में दिखा चांद, जानिए अपने शहर का टाइम


नई दिल्ली, आज करवा चौथ है और इस दिन सबसे खास होता है चांद के निकलने का समय। करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, प्रत्येक राज्य में चांद निकलने का समय क्या है, इसकी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इसमें महिलाएं अन्न-जल ग्रहण नहीं करती हैं। शाम के समय स्त्रियां सोलह श्रृंगार कर मां पावर्ती के स्वरूप चौथ माता की पूजा करती हैं। व्रत की कथा सुनती हैं और फिर चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। दिन भर नीराजल व्रत रखने के बाद, यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होगा।

  • 09:26 PM, 13 Oct 2022

    सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी ने खोला व्रत

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने चांद देखकर अपना करवाचौथ का व्रत तोड़ा।

     

  • 09:13 PM, 13 Oct 2022

    इन अभिनेत्रियों ने मनाया करवाचौथ

    मुंबई मे अभिनेत्री रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, नीलम कोठारी और अन्य अभिनेता अनिल कपूर के घर करवाचौथ समारोह के लिए पहुंची।

  • 08:49 PM, 13 Oct 2022

    इन जगहों पर इस समय नजर आया चांद

    • बैंगलुरू- 08:40 PM
    • दिल्ली- 08:10 PM
    • गुरुग्राम- 08:11 PM
    • गाजियाबाद- 08:09 PM
    • हरियाणा- 08: 09 PM
    • लुधियाना- 08:10 PM
    • चंडीगढ़- 08: 07 PM
    • अलीगढ़- 08:08 PM
    • गोरखपुर- 07:49 PM
    • लखनऊ- 07:59 PM
    • कानपुर- 08: 02 PM
    • प्रयागराज- 07:58 PM
    • इंदौर- 8: 29 PM
    • मुरादाबाद- 07:58 PM
    • जयपुर- 08:20 PM
    • पटना- 07:44 PM
  • 08:32 PM, 13 Oct 2022

    चंद्रमा न दिखे तो ऐसे करें पूजा

    धर्मशास्त्र के अनुसार, ऐसी स्थिति में चन्द्रोदय के समय चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए और मन में चन्द्रमा का स्मरण करने से वही फल प्राप्त होता है, जो चन्द्रमा दिखने पर मिलता है। इस व्रत का पारण चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा होता है।

     

  • 07:44 PM, 13 Oct 2022

    महाराष्ट्रीयन महिलाओं ने मनाया करवा चौथ

    पुणे में करवा चौथ के अवसर पर महाराष्ट्रीयन महिलाएं सुंदर मेहंदी और साज-शृंगार के साथ दिखाई दी।

  • 07:04 PM, 13 Oct 2022

    सपना चौधरी दुल्हन की तरह सजी

    हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी ने आज पति वीर साहू की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है। इस खास मौके पर सपना दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आईं।

    06:35 PM, 13 Oct 2022

    महिलाओं ने की पूजा

    बिहार के पटना में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने सज-धज कर एक साथ पूजा की।

  • 05:55 PM, 13 Oct 2022

    इंदौर,जयपुर, भोपाल और चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय

    इंदौर में चांद 8 बजकर 27 मिनट पर निकलेगा। वहीं जयपुर में 8 बजकर 16 मिनट पर महिलाएं चांद का दीदार कर सकेंगी। उधर भोपाल में 8 बजकर 21 मिनट पर और चंडीगढ़ में 8 बजकर 06 मिनट पर चांद का दर्शन होगा।

  • 04:17 PM, 13 Oct 2022

    कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत के यह है नियम

    करवा चौथ शादीशुदा महिलाओं द्वारा अपनी पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा  हैं। इस दिन महिलाएं सज संवरकर व्रत, कथा और पूजा करती हैं। वहीं, पति अपनी पत्नी को उपहार देते हैं। हालांकि, कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवनसाथी का कामना के लिए इस करवा चौथ के व्रत को रखती हैं।

  • 03:26 PM, 13 Oct 2022

    दिल्ली में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, जानें ताजा अपडेट

    दिल्ली में चांद कब निकलेगा इसको लेकर सबको इंतजार है। पिछले साल करवा चौथ पर चांद नहीं निकलने के चलते इस बार सभी महिलाओं को चांद निकलने की चिंता है। दिल्ली में इस बार चांद 8 बजकर 9 मिनट पर निकलेगा।

  • 02:37 PM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ पर बहुत ही उत्तम योग

    इस करवा चौथ पर बहुत ही उत्तम योग बन रहा है। चंद्रमा अपनी राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। जिसके कारण मेष,कर्क,सिंह और मीन राशि की महिलाओं को शुभ लाभ हो सकता है।

  • 01:18 PM, 13 Oct 2022

    यूपी में यह रहेगा चांद निकलने का समय

    करवा चौथ के दिन उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जिलों में चांद निकलने का समय अलग होगा। मेरठ में रात 8.07 बजे, लखनऊ- 7.53 बजे, कानपुर- 8.02 बजे, वाराणसी- 7.48 बजे चांद निकलेगा।

  • 12:31 PM, 13 Oct 2022

    दिल्ली-एनसीआर में यह है चांद निकलने का समय

    दिल्ली-एनसीआर में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय लगभग एक जैसा है। नोएडा में रात 8.08 बजे, गाजियाबाद- 8.08 बजे, दिल्ली- 8.09 बजे, गुरुग्राम- 8.21 बजे चांद निकलेगा।

  • 11:47 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ पर बन रहा शुभ संयोग

    करवा चौथ के दिन को भारतीय परंपरा के अनुसार काफी अहम माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं। इसके बाद रात को चांद की पूजा और जल अर्पित कर व्रत समाप्त करती हैं। इस बार आज अच्छा योग बन रहा है और गुरु ग्रह स्वयं की राशि में मौदूज रहेंगे।

  • 11:07 AM, 13 Oct 2022

    देश के अन्य राज्यों में यह है चांद निकलने का समय

    आज करवा चौथ के दिन सभी सुहागनों को चांद निकलने का इंतजार रहेगा। आज देश के मुख्य जगहों पर किस समय चांद निकलेगा उसकी जानकारी हमने यहां दी है।

  • 11:02 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ का महत्व

    करवा चौथ के दिन यह मान्यता है कि भगवान शिव के पूरे परिवार यानी शिव जी, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जानी चाहिए। चांद निकलने से पहले यह पूजा की जानी चाहिए। यह करने के बेहतर फल मिलता है।

  • 10:28 AM, 13 Oct 2022

    जानें कब कहां निकलेगा चांद

    आज शाम को शादीशुदा महिलाएं चांद देखकर अपना करवा पूरा करेंगी। आज गुवाहाटी में सबसे पहले 07.15 बजे, कोलकाता में 7.37, दिल्ली में 8.09 को चांद निकलेगा।

  • 10:00 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ को लेकर यह है मान्यताएं

    करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए सौभाग्य का आशीर्वाद पाने का त्योहार माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं शाम को करवा माता की पूजा करते हुए चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। उश फिर चांद के निकलने पर दर्शन करते हुए अर्ध्य देकर व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ पर चांद की पूजा और अर्ध्य देने का विशेष महत्व होता है।

  • 09:48 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

    करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाएं दिनभर उपवास रहते हुए और 16 श्रृंगार करके शाम के समय करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। आज करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर 07 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।

  • 05:19 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ पर मैचिंग चूड़ी और कंगन सेट का दाम 1500 रुपये

    दिल्ली से सटे फरीदाबाद में करवा चौथ सुहागिन से जुड़ा करवा चौथ के व्रत के लिए बाजार सज गए हैं। चूड़ी विक्रेता नीरज झांब ने बताया कि उनके यहां जयपुरी कंगन की मांग अधिक है। इसके अलावा मैटल, कांच और लाख निर्मित कंगन पसंद किए जा रहे हैं। उनके पास 60 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति दर्जन की चूड़ियां हैं। चूड़ी व कंगन का सेट 1500 रुपये का है। चूड़ी विक्रेता सोनू चावला ने बताया कि महिलाओं को सूट के साथ मैचिंग की चूड़ी तथा कंगन खरीदने की प्राथमिकता होती है।

  • 04:54 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ पर गाजीपुर में हुई एक करोड़ के गहनों की एडवांस बुकिंग

    पति के दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं की खरीदारी के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। करवाचौथ पर बाजार में सोने व चांदी के आभूषण, बर्तन, सजावटी प्लेट, थाली, दीपक, भगवान शंकर पर्वती की मूर्ति, बिछुए, पायल, मंगलसूत्र, सोने की चेन, डिजायनर चलनी आदि की भरमार है। अभी तक लगभग एक करोड़ रुपये के गहनों की एडवांस बुकिंग कराई जा चुकी है, जबकि कुछ महिलाएं दुकानों पर जाकर तुरंत भी खरीदारी कर रही है।

  • 04:38 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ पर पंजाब में मौसम रहेगा साफ, समय से हो सकता है चांद का दीदार

    पंजाब में करवाचाैथ के दिन माैसम साफ रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पिछले 4 दिनों से पंजाब  में बादलों ने डेरा डाल रखा है और हर रोज हल्की वर्षा, गरज के साथ छींटे और बूंदाबांदी हो रही थी।  इससे सुहागिनों को भी चिंता सता रही है कि कहीं करवाचौथ के दिन भी बादल छाए रहे तो चांद के दीदार को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में राहत भरी खबर है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। न तो दिन में बादल दिखेंगे न रात में। दिन में पारा बढ़ेगा, जबकि रात में तापमान गिरेगा।

  • 01:43 AM, 13 Oct 2022

    करवा चौथ में मेहंदी लगाने का बहुत ही खास महत्व

    करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बिना अन्न जल ग्रहण व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर ही व्रत खोलती है। करवा चौथ में मेहंदी लगाने का बहुत ही खास महत्व होता है। तो आज हम यहां मेहंदी के कुछ ऐसे डिज़ाइन्स लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से खुद ही लगा सकती हैं।