चहनियां। जल ही जीवन मिशन के तहत एनजीओ टीम द्वारा गुरूवार को मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में लघु नाटिका, शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली व सम्बोधन कार्य किया गया। बच्चों को साफ सफाई के लिए हाथ धोने के तरीके सिखाया गया। जल के दोहन और महत्ता विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए सीताराम यादव के नेतृत्व में गठित एनजीओ टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया। श्री यादव ने छात्र छात्राओ को हाथ धोने के तरीके बताते हुए शौच से पहले, भोजन के पहले हाथ धोने की अपील किया। स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नाखून काटने और गणवेश को स्वच्छ रखने के गुण भी सिखाये। जल ही जीवन से संबंधित लघु नाटिका अभिमान यादव, वेदान्त पांडेय, अथर्व पांडेय, अमन मौर्यए सत्यम यादव ने करके जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। जागरूकता रैली निकालकर छात्र छात्राओ को जल बेवजह नष्ट ना करने की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय, शैलेष श्रीवास्तव, अतुल यादव, संजीव तिवारी, गीता मौर्या, देवीशंकर पांडेय सहित सभी शिक्षक व छात्रगण उपस्थित रहे।
Related Articles
UP Budget : योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट
Post Views: 1,357 लखनऊ, । योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक […]
चंदौली।सादगी के साथ मना ईद उल फितर का पर्व
Post Views: 569 चंदौली। ईद उल फितर का पर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सादगी पूर्वक मनाया गया। सुबह मुस्लिम बन्धुओं ने नये परिधान धारण कर अधिकांश लोगों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंस के साथ ईद की नमाज पढ़ी वही कुछ मस्जिदों व ईद गाहो पर ईद की नमाज पढ़ी। जिसके बाद फोन, मैसेज […]
चंदौली। सब्जियों के खेती को अपनाएं किसान:डीएम
Post Views: 210 चंदौली। जनपद में रबी उत्पादकता के सफल क्रियावन्यन हेतु कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। रबी गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी उत्पादकता कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में जैविक खेती, पराली प्रबन्धन, खाद एवं […]