पड़ाव। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के समीप खड़ी ट्रेलर में टकराने से आटो सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वही आटो में सवार एक तीन माह के शिशु की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आटो से निकालकर वाराणसी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर 5.30 बजे वाराणसी से दाह संस्कार कर छ: लोग मोहित पुत्र कबीरदास 40 वर्ष, बेबी पत्नी मोहित 36 वर्ष आंनद पुत्र मोहित 06 वर्ष, वैशाली पुत्री मोहित 14 वर्ष, शशि पत्नी मुकेश 45 वर्ष संजय पुत्र स्व मुन्नीलाल 41 वर्ष ऑटो मे सवार होकर ग्राम मंगरोर थाना चकिया जा रहे थे। जैसे ही आटो पड़ाव से रामनगर रोड पर पंहुचा था की ऑटो चला रहा मोहित को झपकी आ गया और कटेसर गाँव के समीप एक खड़ी ट्रेलर मे जोरदार टक्कर हो गया और ऑटो मे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पाकर पहुंची जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ ऑटो मे सवार सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने तीन माह की बच्ची ऋचा पुत्री विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रीता देवी के बेटे वाराणसी में ही रहते थे जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत के बाद दाह संस्कार कर घर चकिया जा रहे थे।
Related Articles
यूपी के शाहजहांपुर में दवा व्यापारी ने पूरे परिवार के साथ की सामूहिक खुदकुशी,
Post Views: 893 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दंपत्ति ने कथित तौर पर अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। 42 वर्षीय अखिलेश गुप्ता, 39 वर्षीय उनकी पत्नी रिशु गुप्ता, बड़ा बेटा शिवांग (12) और बेटी हर्षिता (9) का शव सोमवार को काचे कटरा […]
दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई तीव्रता
Post Views: 781 नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। 5.8 रही भूकंप की तीव्रता ऑफिस में काम करने वाले लोग सहम […]
अभिनेता किच्चा सुदीप के समर्थन में उतरे कर्नाटक के सीएम, बोले- भाषा के आधार पर होता है एक राज्य का निर्माण
Post Views: 1,640 नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘शांति, एकता और विकास रैली’ में शामिल होने के लिए असम के कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्बी आंगलोंग में मांजा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वेस्ट कार्बी आंगलोंग कृषि महाविद्यालय, अम्पानी वेस्ट कार्बी आंगलोंग गवर्नमेंट कॉलेज सहित कई योजनाओं की आधारशिला […]




