पटना

दानापुर-सगुना मोड़ पर ‘प्राइम स्क्वायर’ का भूमि पूजन, बनेगा नया कमर्शियल हब


दानापुर : सगुना मोड़ क्षेत्र में प्राइम ग्रुप के नए कमर्शियल प्रोजेक्ट ‘प्राइम स्क्वायर’ का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। दानापुर-खगौल रोड पर सगुना मोड़ से करीब 300 मीटर की दूरी पर पनाश बैंक्वेट हॉल के समीप यह प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। प्राइम ग्रुप की योजना ‘प्राइम स्क्वायर’ को आधुनिक वास्तुशिल्प और प्रीमियम सुविधाओं से युक्त व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की है। यहां आधुनिक कमर्शियल शॉप्स, ऑफिस स्पेस और लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।महाराष्ट्र, कोलकाता और बेंगलुरु के बाद यह बिहार में प्राइम ग्रुप का आठवां प्रोजेक्ट है। भूमि पूजन समारोह में चेयरमैन अपूर्व गौरव, मनीष किशोर, अभय कुमार सिंह, अधिवक्ता विनय कुमार, समाजसेवी साकेत सिंह, अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपूर्व गौरव ने कहा कि ग्रुप बिहार में लगातार विस्तार कर रहा है और जल्द ही दानापुर-खगौल रोड पर एक प्रमुख लग्जरी टाउनशिप विकसित करने की योजना है।