नियमताबाद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस सेवादल द्वारा कठौरी गांव में प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए दवाओं को गरीब, जरूरतमंद मरीजों के वितरण के लिए नि:शुल्क जांच व दवा वितरण कैंप लगाया गया। कैंप में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर इरफान आलम ने मरीजों का टेंपरेचर, पल्स, ऑक्सीजन की जांच की व उन्हें जरूरत की दवा भी दिया गया कैंप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सतीश बिंद ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस द्वारा गरीब मरीजों के लिए प्रियंका गांधी द्वारा किया गया कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है। प्रियंका गांधी व अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पूरे कोरोना काल में राशन वितरण, ऑक्सीजन, भोजन पैकेट, बस आदि मुहैया कराने का कार्य किया।
Related Articles
चन्दौली।निपुण भारत मिशन को सफल बनाने पर जोर
Post Views: 283 सकलडीहा । विकासखण्ड के धूसखास न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की संकुल स्तरीय बैठक प्राथमिक विद्यालय जलालपुर धमिना में हुई। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। इसमें निपुण भारत मिशन को सफल बनाने पर जोर दिया […]
चंदौली। विद्यालय में मतदाता कार्यक्रम आयोजित
Post Views: 475 चहनियां। बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व प्रबन्धक प्रभुनारायण सिंह द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती बाबा कीनाराम के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, भजन […]
चंदौली। डीएम के निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी चिकित्सक
Post Views: 350 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहनी पहुंचे। डीएम की जांच में प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इससे नाराज जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सको का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। लापरवाह एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश […]