नई दिल्ली। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नीरज ने आज जो उपलब्धि प्राप्त की है, उसे सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज को कहा कि ‘पानीपत ने पानी दिखा दिया।’ उल्लेखनीय है कि चोपड़ा शनिवार को दूसरे भारतीय बने जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मोदी ने ट्वीट किया कि टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने जो उपलब्धि आज प्राप्त की है, वह सदैव याद की जाएगी। युवा नीरज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे (चोपड़ा) उल्लेखनीय जोश के साथ खेले और बेजोड़ साहस दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।
रियाणा स्थित पानीपत जिले के खांदर गांव के रहने वाले चोपड़ा ने दूसरी कोशिश में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक यह उपलब्धि हासिल की और ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक पदक जीतने के भारत की करीब 100 साल से जारी प्रतीक्षा को समाप्त किया।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक 7 पदक जीते हैं, जिनमें चोपड़ा एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके साथ ही वे व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव ब्रिंदा (वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक) के क्लब में शामिल हो ग
Post Views: 453 शिमला, । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच गई हैं। शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास में बीते रोज प्रियंका वाड्रा पहुंची थीं। सोमवार दोपहर के समय उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला पहुंचे। दिल्ली से चंडीगढ़ तक रॉबर्ट वाड्रा फ्लाइट से आए जबकि चंडीगढ़ से छराबड़ा वह […]
Post Views: 572 देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में स्कूलों को भी खोला जा रहा है। कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल खुल चुके हैं तो कई राज्यों ने जुलाई के महीने में ही […]
Post Views: 1,008 जोधपुर, । जोधपुर संभाग के पाली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 25 लोगों के घायल होने का समाचार है। यह सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। सामने से आ रहे एक ट्रेलर से भिड़ंत की वजह से […]