Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा भी हैं साथ


शिमला, । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच गई हैं। शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास में बीते रोज प्रियंका वाड्रा पहुंची थीं। सोमवार दोपहर के समय उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला पहुंचे। दिल्ली से चंडीगढ़ तक रॉबर्ट वाड्रा फ्लाइट से आए जबकि चंडीगढ़ से छराबड़ा वह सड़क मार्ग से पहुंचे।

प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अगले कुछ दिनों शिमला में ही रुकेंगी। प्रियंका गांधी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरी हैं। प्रियंका गांधी हर वर्ष तीन-चार बार छराबड़ा आती हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका वाड्रा स्टार प्रचारक थीं। इस दौरान वह ज्यादातर समय छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रुकी थीं।

सरकार और संगठन में बढ़ी सक्रियता

प्रदेश में जितनी भी रैलियां उनकी हुई, वह वहां के लिए अपने आवास से ही जाती थीं। प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही सरकार और संगठन में सक्रियता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह दोपहर के समय प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए उनके आवास छराबड़ा गए थे। उनके साथ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरूद्ध सिंह भी थे।

सीएम सुक्खू ने दिया प्रियंका गांधी को भरोसा

उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ सरकार के तीन महीनों के कामकाज पर विस्तार से बातचीत की और बताया कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जो गारंटियां दी थी उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। सीएम ने प्रियंगा गांधी को भरोसा दिया कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत का परचहम लहराएगी।