पडरौना/कुशीनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत व्यापक महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट मय पुलिस टीम ने थाना रामकोला क्षेत्र के एम.एस.एम.डी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह मय टीम ने थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के रामबासी डिग्री कॉलेज और अन्नपूर्णा इंटर मीडिएट कॉलेज गुरवलिया बाजार में छात्राओं से संवाद किया।जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 102, 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए और बेवजह घूमने वाले युवकों को एंटी रोमियो टीम ने चेतावनी दी।महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता पैदा की गई।
Related Articles
यूपी: पहले सपा ने जारी की लिस्ट, अब योगी सरकार ने अपराधियों की सूची जारी कर दिया जवाब
Post Views: 1,832 नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही साल 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता बन गई। योगी सरकार में 20 मार्च, 2017 से अब तक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई 10,933 मुठभेड़ में 183 कुख्यात अपराधी मारे गए हैं। जिसमें 13 […]
देवरिया हत्याकांड: सत्य प्रकाश दुबे के बेटे से मिलने पहुंचे CM योगी, सवाल पूछते रोने लगा मासूम
Post Views: 1,800 गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी वार्ड में भर्ती अनमोल दुबे (10) से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उसे हौसला दिया। सोमवार सुबह पिता सत्यप्रकाश दुबे सहित पूरे परिवार की हत्या (Deoria Murder News) देखने वाले इस मासूम को रुद्रपुर पुलिस ने यहां मरणासन्न हालत में भर्ती कराया था। गहरा मानसिक […]
UP: 37 ASP का किया गया ट्रांसफर, लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया बनाए गए नोएडा के ACP; पूरी लिस्ट
Post Views: 1,801 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। नई सूची के अनुसार लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्ध कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, झांसी में […]




