चुनार। कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव निवासी अखिलेश यादव की बंधी गाय अज्ञात लोगों द्वारा खोल ले जाने व खंडहर में अवशेष मिलने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर वांछित अपराधी लादेन उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र सत्तार निवासी बरगवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
ट्रक से १५ भैंसें बरामद
अदलहाट। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 15 भैंसें बरामद कीं, जिन्हें क्रूरता से वध के लिए ले जाया जा रहा था। नैठी गांव के पास चेकिंग में भैंसों को ठूंसकर ट्रक में ले जाते पाया गया। मौके से तीन आरोपियों नसीम अदलहाट, मोहम्मद आजम व जीशान पुखराज, कौशांबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
——————
Related Articles
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 2,194 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
यूपी: पहले सपा ने जारी की लिस्ट, अब योगी सरकार ने अपराधियों की सूची जारी कर दिया जवाब
Post Views: 1,723 नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही साल 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता बन गई। योगी सरकार में 20 मार्च, 2017 से अब तक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई 10,933 मुठभेड़ में 183 कुख्यात अपराधी मारे गए हैं। जिसमें 13 […]
UP Election Results 2022 LIVE: मंत्री सतीश द्विवेदी चुनाव हारे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पड़े भारी
Post Views: 11,752 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार भाजपा की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है। उत्तर प्रदेश प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सिद्धार्थनगर जिले की […]




