ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र (Ex. MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। चिन्हित माफिया के तौर पर उनके कुनबे व करीबियों पर लगातार प्रसाशनिक शिकंजा कसता जा रहा है। दुष्कर्म समेत कई मामलों में विजय मिश्रा, उनका बेटा व भतीजे सहित कई करीबी जेल में निरुद्ध हैं। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 50 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति विजय मिश्रा व उसके करीबियों की अब तक सरकार के हित/पक्ष में जब्त की जा चुकी है। शुक्रवार को भी विजय मिश्रा गैंग के सदस्य व करीबी बताए जाने वाले हनुमान सेवक पाण्डेय उर्फ बालू पाण्डेय की चल सम्पत्ति कुर्क की गई। अविनाश प्रकाश राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने 03 लाख 75 हजार का पावरट्रैक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी द्वारा पारित आदेश के क्रम में ज़ब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हनुमान सेवक पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने,खनन, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व गैंगस्टर सहित गम्भीर अपराधों के कुल 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
Post Views: 7,029 उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का एक विधायक है जबकि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से बीजेपी के सांसद हैं. भदोही: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हाल में मुलाकात करके लौटे निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को उपमुख्यमंत्री […]
Post Views: 904 समाचार सार- भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर प्रशासन का शिकंजा 10.65 करोड़ की 23 बीघा से अधिक जमीन कुर्क प्रयागराज जिले के मेजा इलाके में है अचल संपत्ति विजय मिश्र के भाभी व भतीजे के नाम दर्ज है सम्पत्ति धारा- 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई आपराधिक कृत्यों से […]
Post Views: 881 ज्ञानपुर (भदोही)। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar, SP Bhadohi) के निर्देशन में भदोही पुलिस व विशेष लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप एक बार फिर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मारपीट, गाली-गलौज व गैर इरादतन हत्या के दोषी तीन सगे भाइयों सहित कुल चार अभियुक्तों […]