

Related Articles
शांति वार्ता के बीच अफगान सेना ने शेख अली जिले से खदेड़े तालिबान,
Post Views: 914 काबुल: अफगानिस्तान में हिंसा रोकने के लिए कतर की राजधानी दोहा में अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता के दौरान अफगान सेना ने परवान प्रांत में शेख अली जिले से तालिबान को खदेड़ अपना नियंत्रण कर लिया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न […]
Palak Muchhal की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे जैकी श्रॉफ, लगवाई मेहंदी
Post Views: 993 नई दिल्ली, : बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों शादी फंक्शन की शुरुआत हो चुकी हैं। सेलेब्स एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर 6 नवंबर को शादी के बंधन […]
UP: सीएम योगी ने लखनऊ में आम महोत्सव का किया उद्घाटन निठारी कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
Post Views: 771 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी… 1:53:16 PM निठारी कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित विधि संवाददाता ,प्रयागराज: बहुचर्चित निठारी कांड में सजायाफ्ता मोनिंदर […]





दिल्ली, । भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन उससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय युवा आलराउंडर इस वनडे सीरीज के पहले कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। पाजिटिव पाए जाने के बाद अब उनका साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना मुश्किल लग रहा है। वाशिंगटन सुंदर लगभग पिछले 10 महीने से इंजरी के वजह से क्रिकेट से दूर थे, लेकिन एक बार फिर से वो नहीं खेल पाएंगे। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। अब सुंदर की जगह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जयंत यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
वाशिंगटन सुंदर लगभग 10 महीने पहले इंजर्ड हो गए थे और अब फिट होने के बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की थी। वहीं भारतीय टीम में वापसी से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्राफी टूर्नामेंट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट में उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें तीन वनडे मैच खेलने थे। 22 साल के सुंदर ने भारत के लिए अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी की थी और 65 रन देकर एक विकेट लिए थे।