नेबुआ नौरंगिया/ कुशीनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर पिपरा बुजुर्ग से सटे ऐतिहासिक पोखरे और भीटा की भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ छह माह से चल रही शिकायतों और मंदिर मंहत शत्रुधनदास के आमरण अनशन के बाद सोमवार को प्रशासन ने ऐतिहासिक कार्रवाई की। बुलडोजर से 19 अतिक्रमणकारियों के कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।अतिक्रमण और गंदगी के कारण इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और छठ पर्व तक न मनाने की चेतावनी दी गई थी। नाराज मंहत ने रविवार सुबह से अनशन शुरू किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।उनके समर्थन में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, मंडल प्रभारी डॉ. कमलेश साही, जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, साथ ही हिंदू नेता नीरज सिंह बिट्टू और बड़ी संख्या में साधु-संत और पदाधिकारी मौके पर जुटे।मंहत की तबीयत बिगड़ने पर विशुनपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी जिसान अली पहुंचे और स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, राजस्व कर्मी और थानाध्यक्ष दीपक सिंह भारी पुलिस बल के साथ आए और प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।कार्रवाई के बाद मंहत को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस कड़ी कार्रवाई से मंदिर की पवित्रता बनी बरकरार और श्रद्धालुओं में संतोष तथा आस्था को नया संबल मिला।
Related Articles
कर्नाटक में बनेगी डबल इंजन सरकारः नड्डा
Post Views: 1,277 नई दिल्ली,। कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने आज एक रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा कर्नाटक को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक की जनता को डबल फायदा चाहिए तो उन्हें राज्य में डबल इंजन […]
बच्चे के साथ रात में ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल के पास पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
Post Views: 2,183 गोरखपुर, । CM Yogi Adityanath Gorakhpur: रविवार रात में गोरखनाथ मंदिर भ्रमण के दौरान गोशाला गेट के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक महिला कांस्टेबल पर पड़ी, जो अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही थी। फिर तो मुख्यमंत्री का बाल प्रेम जाग उठा। उन्होंने पहले उसे बच्चे दुलराया-पुचकारा फिर […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 2,282 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]




