नयी दिल्ली। सोने में 3 दिनों से जारी तेजी थम गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 263 रुपए की गिरावट के साथ 48861 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी है। सोना पिछले दिन 49124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 806 रुपए टूटकर 66032 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 66838 रुपए प्रति किलोग्राम का था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्नेषक (जिंस) ने कहा, कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में आई कमजोरी को देखते हुए दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 263 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की दर कमजोर होकर 1861 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी नरमी के साथ 25.52 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रही थी।
Related Articles
शेयर बाजार में गिरावट, फिर भी ONGC-NTPC के शेयर चढ़े
Post Views: 901 भारतीय शेयर बाजार 16 जून को गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. कारोबार बंद होते समय BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी इंडेक्स में करीब 0.6% की कमजोरी रही. विदेशी बाजारों से मिश्रित संकेतों के बीच मेटल क्षेत्र के ज्यादातर शेयर टूटे. आइए देखते हैं बुधवार को बाजार में क्या रहा […]
ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 408 और निफ्टी 117 अंक चढ़ा
Post Views: 275 नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार सुबह लाल निशान पर खुला था पर बाद में ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ। बाजार के दोनों सूचकांक उच्चत स्तर पर बंद हुए। आज सेंसेक्स 408.86 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 74,085.99 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 117.70 अंक […]
Gold Price Today: फिर गिरे सोने के दाम, चांदी भी टूटी, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
Post Views: 451 नई दिल्ली, अगर आप दिवाली सीजन में सोना- चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट हुई है और 50,000 के नीचे चली गई है। दिवाली के पास सोने-चांदी की कीमत में कमी आना खरीदारों के […]