बरसठी। पुलिस ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपित युवक को उसके घर मनिकापुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक शादी में अपने रिस्तेदारी बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी थी। आरोप है वही पर गांव का एक युवक अश्लील हरकत किया और उसका फोटो व वीडियो बना लिया। आरोप है कि ब्लैकमेल करके एक वर्ष तक बात चीत करता रहा और उस समय का बनाया वीडियो व फ़ोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी अपने पति को दिया तो वह पूछने गये। जिस पर आरोपी के साथ उसका भाई और पिता जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत किया जिस पर पुलिस ने गुरूवार को मनिकापुर गांव निवासी आरोपी मुकेश, उसका भाई विकास और पिता अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पांडेय हमराही सिपाही के साथ शनिवार को एक आरोपी मुकेश को उसके घर पहुँचकर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
Related Articles
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह श्रमिकों की मौत; दो गंभीर
Post Views: 1,170 जौनपुर। : जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग पर रविवार की देर रात लगभग 12 बजे समाधगंज बाजार के पास रोडवेज बस व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार आठ मजदूर घायल हो गए। इसमें मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाते समय पांच की मौत हो गई। दो की […]
पुरुषकी जाँचमें बच्चेदानी नार्मल
Post Views: 856 जांच केंद्रकी रिपोर्ट पर मुकदमा, नोटिस जारी जौनपुर। पुरुष के प्राइवेट पार्ट की जांच में महिला की रिपोर्ट देने वाले डॉक्टर, डायग्नोस्टिक सेंटर के मैनेजर के खिलाफ परिवादी की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने परिवाद दर्ज किया तथा विपक्षीगण को नोटिस जारी किया। मामले के अनुसार शाहगंज निवासी जगदंबा प्रसाद ने उपभोक्ता […]
ट्रक और बोलेरोमें टक्कर, मां-बेटी की मौत
Post Views: 1,891 दूल्हा-दुल्हन समेत आठ गंभीर घायल, वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर कंधरपुर गांवके पास हुआ दर्दनाक हादसा नव विवाहित जोड़े को स्वजन दर्शन-पूजन के लिए ले गए थे शीतला धाम चौकियां बोलेरो के गलत साइड में होने के चलते हुआ हादसा, दोनों वाहन डिवाइडर पर चढ़े जौनपुर (का.सं.)। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र […]


