News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पटना बिहार महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

उपचुनाव में INDI गठबंधन की बल्ले-बल्ले बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने किया खेला


 नई दिल्ली। देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में ये मतदान हुआ था।

मतगणना शुरू हो गई है। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम मान ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। वहीं, हिमाचल में सीएम सुक्खू की पत्नी मैदान में उतरीं, यहां सीएम की साख का सवाल है।

13 Jul 20241:31:56 PM

Bihar Bypolls Result 2024 Live रुपौली में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 5069 वोटों से आगे

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 5069 वोटों से आगे चल रहे हैं। शंकर ने जेडीयू के कलाधर मंडल और आरजेडी की बीमा भारती को काफी पीछे छोड़ दिया।

13 Jul 20241:10:11 PM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: हिमाचल में खरीद-फरोख्त का लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दियाः सीएम

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस की जीत पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने पहले हमें 2022 में 40 सीटें दीं। राज्य की राजनीति में पिछले दिनों जिस तरह की खरीद-फरोख्त हुई, उसका लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे यह भी संदेश गया कि राज्य की जनता जागरूक और सजग है और इस तरह की खरीद-फरोख्त नहीं चलेगी।

13 Jul 202412:38:38 PM

CM सुक्खू की पत्नी देहरा सीट से जीतीं, हमीरपुर में भाजपा की जीत

हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर नतीजें आ गए हैं। देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सु​खविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जीत गई हैं। हमीरपुर सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को हराया है। नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को हरा दिया है।

13 Jul 202412:29:04 PM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 1036 वोट से आगे

रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह 1036 वोट से आगे हैं। विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के 7वें राउंड तक जदयू के कलाधर मण्डल को 36101 मत मिले हैं

किसको कितने वोटः

बीमा भारती 20253 मत मिला

शंकर सिंह  37137मत मिला

निर्दलीय शंकर सिंह के  1036  वोट से आगे

13 Jul 202412:17:33 PM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: उपचुनाव की 13 सीटों का अब तक का हाल

हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों और मध्य प्रदेश की अवारवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर TMC आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP जीत गई है। बिहार की रूपौली सीट पर अब जेडीयू पिछड़ गई है और यहां निर्दलीय आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर DMK आगे चल रही है।

13 Jul 202412:14:52 PM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना में 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। TMC 4 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा, DMK और JDU एक-एक सीट पर आगे चल रही है। AAP पंजाब की जालंधर सीट जीत गई है।

13 Jul 202412:02:38 PM

Bihar Bypolls Result 2024 Live: बिहार के रुपौली सीट पर उलटफेर, निर्दलीय उम्मीदवार आगे निकला

रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने JDU उम्मीदवार कलाधर मंडल को पीछे छोड़ दिया है। बीमा भारती तीसरे पर चल रही हैं।

13 Jul 202411:34:05 AM

Punjab By-Election Result 2024 Live पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से AAP की जीत

पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से AAP के मोहिंदर भगत की जीत हुई है। मोहिंदर भगत ने 37 हजार 325 वोटों से जीत पाई। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा हलका जालंधर पश्चिम में जितने कुल वोट मिले थे, भगत उससे ज्यादा की लीड लेने में कामयाब रहे।

13 Jul 202411:20:54 AM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: हिमाचल और मध्यप्रदेश में बड़ा उलटफेर

हिमाचल और मध्यप्रदेश में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। हिमाचल की सभी सीटों पर कांग्रेस और मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस आगे है।

13 Jul 202410:58:59 AM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: बीमा भारती तीसरे स्थान पर पहुंची, भाजपा प्रत्याशी काफी आगे निकले

चौथे राउंड की गिनती में जदयू कलाधर मंडल निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह से 5053 मत से आगे हैं। चौथे राउंड  में कलाधर मंडल को 4865 शंकर सिंह को 4180 व बीमा भारती को 4367 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि 413 मत नोटा को मिले हैं।

चौथा राउंड

कलाधर प्रसाद मंडल-22168

शंकर सिंह-निर्दलीय-17130

बीमा भारती-राजद-12223

नोटा-1881

13 Jul 202410:54:32 AM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: विक्रवंडी उपचुनाव: डीएमके ने शुरुआती बढ़त हासिल की

डीएमके ने विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली, जहां 10 जुलाई को हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती चल रही है। डीएमके उम्मीदवार अन्नियुर शिवा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीएमके सी अंबुमणि से करीब 5,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

13 Jul 202410:17:24 AM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: हिमाचल में तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे

हिमाचल में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद अब तीनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। छह राउंड की गिनती के बाद देहरा उपचुनाव में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 1815 वोटों से भाजपा के होशियार सिंह से आगे चल रही हैं।

13 Jul 202410:01:05 AM

Bengal Bypolls Result Live News बंगाल की 3 सीटों पर TMC आगे

बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। TMC अभी तीन सीटों पर आगे चल रही है। रायगंज, बागड़ा और मानिकतला के शुरुआती रुझानों में ममता की पार्टी को बढ़त है।

13 Jul 20249:43:57 AM

Bihar Bypolls Result 2024 Live News बिहार की RUPAULI सीट पर बीमा भारती को तगड़ा झटका

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार बीमा भारती को तगड़ा झटका लगा है। बीमा जेडीयू के कलाधर मंडल से 4229 वोट पीछे चल रही हैं।

13 Jul 20249:36:32 AM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: उत्तराखंड में भाजपा को तगड़ा झटका, दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे

उत्तराखंड में भाजपा को तगड़ा झटका, दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मंगलौर और बदरीनाथ के शुरुआती रुझानों में भाजपा पिछड़ रही है।

13 Jul 20249:14:28 AM

By-Election Result 2024 Live जालंधर पश्चिम सीट पर AAP आगे

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम में आम आदमी पार्टी को बढ़त है। दूसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 9497 तो सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 3161 वोट मिले हैं। वहीं, शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 1854 वोट मिले हैं।

13 Jul 20249:12:43 AM

Himachal By-Election Result Live हिमाचल की देहरा सीट पर पिछड़ी CM सुक्खू की पत्नी

हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट पर CM सुक्खू की पत्नी पिछड़ गई हैं। देहरा विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में भाजपा के होशियार सिंह कांग्रेस की कमलेश ठाकुर से आगे हैं। कमलेश ठाकुर को 2530 और होशियार सिंह को 2629 वोट मिले।

13 Jul 20248:55:57 AM

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: हिमाचल के 3 विधायकों ने दिया था इस्तीफा

राज्य चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल की तीनों उपचुनावों में कुल मतदान प्रतिशत 71 प्रतिशत रहा था। तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) के 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। इन विधायकों ने 22 मार्च को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए थे।

13 Jul 20248:54:30 AM

Himachal Pradesh bypolls: तीन विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है।

देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस सहित 13 उम्मीदवार मैदान में थे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 79.04 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद हमीरपुर (67.72 प्रतिशत) और देहरा (65.42 प्रतिशत) का स्थान रहा।

13 Jul 20248:37:41 AM

Rupauli By Election 2024 LIVE: रुपौली सीट पर मतगणना शुरू

बिहार की रुपौली सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे। पूर्णिया कॉलेज जहां मतगणना हो रही है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

13 Jul 20248:07:14 AM

By-Elections Results 2024 Live Updates सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है।