नई दिल्ली, । पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं जिसका असर अब देश की राजधानी और आसपास के इलाकों पर दिख रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़कर हर घंटे नया आंकड़ा छू रहा है। दिल्ली में 205.33 मीटर खतरे का निशान है जबकि इस वर्तमान में यमुना नदी 208.52 मीटर पर बह रही है। हालात इतने खराब हैं कि अब दिल्ली में बाढ़ का पानी सीएम आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर रह गया।
कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाल किले का पिछला हिस्सा, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर सिविल लाइन्स आदि जगहों तक पानी पहुंच गया है। दिल्ली में हर ओर पानी ही पानी है। इसके चलते दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ प्रभावित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना काम लोगों को घर से न निकलने की अपील की है।
Post Views: 784 नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और उभरते स्टार सूर्य कुमार यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मीटिंग लखनऊ स्थित सीएम आवास पर हुई। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। सीएम योगी ने मीटिंग की फोटो शेयर करते […]
Post Views: 912 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में आज रविवार को नेशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर द्वारा विपक्ष के लाए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और केबिनेट को भंग करने के फैसले के खिलाफ सुनवाई होगी। इस मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले की सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ करेगी, जिसमें […]
Post Views: 960 उत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्क्यारा सुरंग (उत्तरकाशी) पहुंचे और सुरंग के मुख्य द्वार पर बने एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। 23 Nov 20231:24:42 PM सीएम धामी ने की प्रार्थना सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी पहुंचकर बौख नाग देवता से सभी श्रमिकों की कुशलता हेतु प्रार्थना की। 23 Nov […]