मुगलसराय। भारतीय इतिहास संकलन समिति काशी उत्तर प्रदेश की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 श्रीपाल सिंह सोम की अध्यक्षता में शनिवार को विक्रम सिंह महिला महाविद्यालय, चंधासी, मुगलसराय के प्रांगण में हुई। बैठक में भारतीय इतिहास संकलन समिति की सचिव एवं प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 प्रियंका सिंह ने भारतीय संकलन समिति के उद्देश्य एवं कार्यो तथा इतिहास लेखन की नवीन प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समिति के छ: प्रमुख आयामों इतिहास विद्या, पुराणान्तर्गत इतिहास, कृति आधारित अर्थव्यवस्था, जनपदीय इतिहास, जनजातीय इतिहासं संघर्ष एवं प्रतिरोध का इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास संकलन समिति इन प्रमुख आयामों पर प्रामाणिक एवं सर्वांगीण इतिहास लेखन की दिखा में अग्रसर है। बैठक में चन्दौली जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ0 अभिषेक कुमार पाण्डेय को अध्यक्ष, डॉ0 अनिता श्रीवास्तव तथा किरन यादव को उपाध्यक्ष, विवेक कुमार सिंह को महासचिव, डॉ0 संदीप कुमार सिंह को सचिव तथा सुधांशु कुमार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। विभिन्न आयामों में वरिष्ठ इतिहासकार परिषद के लिए डॉ0 उदय शंकर झा को अध्यक्ष, युवा इतिहासकार परिषद के लिए डॉ0 रविभूषण सिंह को अध्यक्ष, डॉ0 देवेन्द्र कुमार को महासचिव, हिमाद्रि को सचिव तथा महिला इतिहासकार परिषद के लिए डॉ0 कलावती देवी को अध्यक्ष एवं सुधा कुमारी को सचिव बताया गया।
Related Articles
चंदौली।विद्यालयों का कायाकल्प कर रही सरकार:सूर्यमुनि
Post Views: 352 चहनियां। सोमवार को विकास खंड चहनिया के ब्लाक संसाधन केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्थानीय प्राधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण […]
चंदौली। बबीता बनी मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष
Post Views: 340 चंदौली। नियामताबाद सेक्टर.5 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव समाजवादी महिला सभा की मुगलसराय विधानसभा इकाई अध्यक्ष बनी है। जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने नियुक्ति पत्र के साथ ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबिता यादव ने कहा कि […]
चंदौली।जनपद के विकास में सबका सहयोग अपेक्षित:दीनानाथ
Post Views: 638 चंदौली। जिला पंचायत की बैठक बुधवार को कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। जिसमें गांवों के विकास को लेकर चर्चा हुई। जिसमें विभिन्न कार्यो के लिए १९ करोड़ के प्रस्ताव पर आपसी सहमति से मुहर लगी। जिसमें बलुआ घाट पर देव दीपावली पर होने वाला गंगा महोत्सव अब और भव्य होगा। जिला पंचायत […]