नियामताबाद। ब्लाक प्रमुख के हुए चुनाव में सपा से अधिकृत प्रत्याशी कमला देवी पत्नी बाबूलाल यादव ने ब्लाक से ब्लाक प्रमुख पद पर ढाई दशक के कब्जे को बरकरार रखते हुए एक बार फिर जीत हासिल किया। उनकी जीत से जनपद में एक तरह से उनके परिवार का दबदबा कायम है। लोगों ने कहा कि जनपद में एक कैबिनेट मंत्री व तीन-तीन विधायक होने के बावजूद उक्त सीट को नहीं जीत सकी। जबकि इस बार भाजपा का निगाह नियामताबाद ब्लाक पर ढाई दशक से काबिज परम्परा को तोडऩे पर भी था। जिसको लेकर चुनाव के एक दिन पूर्व भी रात्रि में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। लेकिन अन्तगत्वा चुनाव परिणाम सपा के पक्ष में ही आया। कमला यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित अपना दल एस की प्रत्याशी नीलम बिंद को 66 मतों से पराजित किया। पीडीडीयू नगर एसडीएम विजय नारायण सिंह व आरओ विजेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कमला यादव को प्रमाण पत्र दिया। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कुल 141 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि समस्त मतदाता अपने मत का प्रयोग पौने तीन बजे तक कर चुके थे। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख कमला यादव को 100, भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी नीलम बिंद को 34 मत प्राप्त हुए। वहीं सात मत अवैध रहे।
Related Articles
चंदौली। विद्यालय में मतदाता कार्यक्रम आयोजित
Post Views: 471 चहनियां। बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व प्रबन्धक प्रभुनारायण सिंह द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती बाबा कीनाराम के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, भजन […]
चंदौली।वृद्घ की मौत पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Post Views: 594 सकलडीहा। नईबाजार चौकी अन्र्तगत नरैना गांव के समीप गुरूवार को शाम साढ़े तीन बजे करीब ट्रैक्टर की धक्का लगने से 60 वर्षीय बुर्जुग की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सकलडीहा नईबाजार मार्ग पर बरठी गांव के समीप शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग […]
चंदौली।गेंहू खरीद में हीलाहवाली पर किसानों ने किया पंचायत
Post Views: 693 चंदौली। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गोरारी गांव में किसानों ने पंचायत की। इस दौरान जनपद में पहले ही दिन से ही गेहूं खरीद को लेकर क्रय केंद्र संचालकों के मनमानी के चलते किसानों को हो रही परेशानी पर चर्चा किया गया। इस दौरान यूनियन के प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने […]