चंदौली

चंदौली। ब्लाक प्रमुख चुनाव: आठ पर भाजपा एक पर सपा का कब्जा बरकरार


चंदौली। जिले के सदर ब्लॉक में गहमागहमी के बीच मतदान हुआ जिसमें भाजपा के प्रत्याशी संजय सिंह विजई घोषित किए गए। भाजपा के प्रत्याशी संजय सिंह को 66 मत प्राप्त हुए तथा सपा के प्रत्याशी छाया देवी को मात्र 21 वोट तथा निर्दल प्रत्याशी 4 और 3 वोट अवैध पाए गए। आप को बात दें कि सदर ब्लॉक मे कुल 98 वोटरों की संख्या थी जिसमें रिटर्निंग अफसर ने संजय सिंह को जीत का प्रमाण पत्र देकर विजई घोषित किया। जनपद के चंदौली मुख्यालय पर छोड़कर अन्य ब्लाकों पर प्रशासन के सुनियोजित व्यवस्था से शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न हो गया। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खण्ड में भारी गहमा गहमी के बीच सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी बारी का इंताजर करते हुए मतदान किया। दोपहर बाद तक कुल 130 वोटो के सापेक्ष 126 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 3 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें सपा प्रत्याशी संतोष यादव को मात्र 5 वोट ही प्राप्त हुए वही उनको एकतरफा शिकस्त देते हुए भाजपा प्रत्याशी अवधेश ने 117 वोट हासिल किया। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 112 वोटो के भारी अंतर से विजय हासिल किया। इस बाबत नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार के नीतियों व जनहित में किये हुए कार्यो की जीत है। केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ० महेन्द्रनाथ पाण्डेय, सैयदराजा विधायक व सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनता ने जो स्नेह व आशीर्वाद दिया है। उससे क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा से काम किया जायेगा। चुनाव अधिकारी एसपी पांडेय और विजय जायसवाल ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को प्रमाण पत्र देकर चुनाव में निर्वाचित होने की घोषणा किया। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत चहनियां ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को गहमागहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रही। चहनियां प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के अरूण कुमार जायसवाल ने सपा के अक्षय यादव को 57 मत से हराकर प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। 105 मतदाताओं में से 104 ने मतदान किया जिसमें अरूण कुमार जायसवाल को 80 मत व अच्छेलाल यादव को 23 मत मिले जबकि एक मत अवैध गया। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मतदान नही किया। इस दौरान दोनों खेमों में काफी गहमागहमी रही। भाजपा की तरफ से पूर्व प्रमुख पति उपेन्द्र सिंह गुड्डू चुनाव की कमान सम्हाले हुए थे तो सपा की तरफ से सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व उनके भाई अनिल यादव लगे हुए थे। जीत के बाद विजयी प्रसन्न मुद्रा में ब्लाक मुख्यालय से बाहर निकलते हुए नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार जायसवाल ने कहा कि चुनाव में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस दौरान मुख्य रूप से योगेन्द्र ओझा, धनंजय सिंह, दुर्गेश पांडेय, श्रवण यादव, सल्टू शर्मा, सोनू सिंह, अमरेश मौर्य सहित सैकड़ो समर्थक थे। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार बरहनी ब्लॉक प्रमुख में भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने सपा प्रत्याशी चिंता देवी को करारी मात देते हुए 85 वोट पाकर विजई घोषित हुई। बरहनी ब्लॉक प्रमुख सीट पर कुल 3 उम्मीदवार आमने सामने थे। बरहनी ब्लॉक में कुल बीडीसी सदस्यों की संख्या 91 है। जिसमें सुनीता सिंह को 85 वोट प्राप्त हुआ । वही सपा के प्रत्याशी चिंता देवी को मात्र 2 वोट मिले। निर्दल प्रत्याशी बिंदु देवी को भी 2 वोट से संतोष करना पड़ा । वही दो वोट अवैध रहा ।वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह के बरहनी ब्लॉक में दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख बनने पर भाजपाइयों मे खुशी देखी जा रही है।