पटना

जहानाबाद: पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि को वापस ले सरकार : कांग्रेस


महंगाई के खिलाफ़ कांग्रेसियों ने थाली पीट किया प्रदर्शन

जहानाबाद। पेट्रोल, डीजल, महंगाई, रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस नगर कमिटी के जिलाध्यक्ष सरवर सलीम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में थाली पीटते हुए महंगाई का विरोध कर रहे थे।

मौके पर पर्यवेक्षक संजीव कुमार कर्मवीर एवं व्यंकटेश रमन ने कहा की केंद्र की निरंकुश मोदी सरकार को आम जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है। देश में दो महीने से लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं जिससे खाद्य पदार्थों सहित अन्य वस्तुओं के दाम महंगे होते चले जा रहे हैं। महंगाई के कारण देश के आम लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है।


 पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए सरकार : गोपाल

जहानाबाद। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में विभिन्न प्रखंडों में कांग्रेस प्रखण्ड कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज चौराहे पर मूल्य वृद्धि के विरोध में अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन चौराहे से निकलकर बन्धुगंज बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए बन्धुगंज चौराहे पर पहुंचने के उपरांत केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया।

मौके पर उपस्थित गोपाल शर्मा ने कहा कि एनडीए की सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्राल, रसोई गैस का मूल्य आम लोग के बजट से बाहर होता जा रहा है। इस ओर सरकार का धयान ही नहीं है। एनडीए की सरकार में महंगाई के साथ बेरोजगारी लगातार बढ़ती ही जा रही है। लॉ एंड आर्डर सहित सभी मुद्दों पर सरकार असफ़ल हो रही है। जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। नेताओं ने पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की सरकार से मांग की। मौके पर अभिनव कुमार सुमन, सुधीर कुमार, सिदेश्वर प्रसाद, विनोद यादव, विजय यादव, कारू मांझी समेत कई लोग उपस्थित थे।

वहीं मखदुमपुर में प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कमर कस ली है। मौके पर सैयद कामरान हुसैन, कैलाश पाल, अशोक प्रियदर्शी, राकेश शर्मा, राजकिशोर यादव, शशिकांत शर्मा उपस्थित थे।


कांग्रेस पार्टी महंगाई के विरोध में लगातार धारना, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को बताने का काम कर रही है, फि़र भी सरकार की नींद नहीं खुल रही है। सरकार बढ़े हुए दाम को कम करे और महंगाई पर रोक लगाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रो भूषण कुमार सिंह, कन्हैया जी, गौरीशंकर यादव, उपेंद्र कुशवाहा, रामजी प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद मंडल, प्रेम कुमार, रामचंद्र साव सोनी, मो सफ़ी आलम, धरुव केशरी आदि मौजूद थे।