चंदौली

चंदौली।इतिहास संकलन समिति की बैठक में कार्यकारिणी का गठन


मुगलसराय। भारतीय इतिहास संकलन समिति काशी उत्तर प्रदेश की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 श्रीपाल सिंह सोम की अध्यक्षता में शनिवार को विक्रम सिंह महिला महाविद्यालय, चंधासी, मुगलसराय के प्रांगण में हुई। बैठक में भारतीय इतिहास संकलन समिति की सचिव एवं प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 प्रियंका सिंह ने भारतीय संकलन समिति के उद्देश्य एवं कार्यो तथा इतिहास लेखन की नवीन प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समिति के छ: प्रमुख आयामों इतिहास विद्या, पुराणान्तर्गत इतिहास, कृति आधारित अर्थव्यवस्था, जनपदीय इतिहास, जनजातीय इतिहासं संघर्ष एवं प्रतिरोध का इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास संकलन समिति इन प्रमुख आयामों पर प्रामाणिक एवं सर्वांगीण इतिहास लेखन की दिखा में अग्रसर है। बैठक में चन्दौली जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ0 अभिषेक कुमार पाण्डेय को अध्यक्ष, डॉ0 अनिता श्रीवास्तव तथा किरन यादव को उपाध्यक्ष, विवेक कुमार सिंह को महासचिव, डॉ0 संदीप कुमार सिंह को सचिव तथा सुधांशु कुमार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। विभिन्न आयामों में वरिष्ठ इतिहासकार परिषद के लिए डॉ0 उदय शंकर झा को अध्यक्ष, युवा इतिहासकार परिषद के लिए डॉ0 रविभूषण सिंह को अध्यक्ष, डॉ0 देवेन्द्र कुमार को महासचिव, हिमाद्रि को सचिव तथा महिला इतिहासकार परिषद के लिए डॉ0 कलावती देवी को अध्यक्ष एवं सुधा कुमारी को सचिव बताया गया।