चंदौली

चंदौली।विधायक ने धान केन्द्र का किया निरीक्षण


चकिया। विधायक कैलाश आचार्य ने मंगलवार को डोडा़पुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदारी के बारे में क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की और क्रय रजिस्टर चेक किया। साथ रजिस्टर में दर्ज विक्रेता किसानों के मोबाइल के माध्यम से धान खरीद के बारे में बातचीत किया। और किसान से बेचे गए धान के बारे में धन मिला कि नहीं मिला इसकी भी जानकारी ली। विधायक ने क्रय केंद्र अधिकारी से धानों की खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्रय केंद्र अधिकारी ने बताया की 125 किसानों से 12 हजार 794 कुंतल धान खरीदा जा चुका है। क्रय किए गए धान का खरीद मूल्य भी किसानों के खाते में भेज दिया गया है। बताया कि धान खरीदारी का लक्ष्य 28 फरवरी के पहले पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने सभी क्षेत्र में बने सभी धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि आप लोग हर हाल में धान खरीदा जाएगा। वही भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। किसानों को अपनी फसल की बिक्री को परेशानी ना उठान पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अंत में उन्होंने धान क्रय केंद्र अधिकारी को मानक के अनुसार प्रतिदिन छह सौ कुंतल धान खरीदने का निर्देश दिया। इस दौरान उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, विनोद सिंह, अवनीश दुबे, कैलाश जायसवाल, रवि गुप्ता अवधेश सिंह आदि रहे।