Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

चटरू इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, दोनों तरफ से हो रही भारी गोलीबारी


किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी चल रही है। आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। जिसके बाद सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चटरू इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी चल रही है। आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। जिसके बाद सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आंतिकयों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

तलाशी के दौरान आंतिकयों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर सुरक्षाबल ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। संपर्क स्थापित होने के बाद दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं।